{"_id":"d514c08bb6f698fb7117b878d3c987ce","slug":"bjp-membership-campaign-to-get-momentum-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन दिन में अपना मकसद पूरा करेगी भाजपा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन दिन में अपना मकसद पूरा करेगी भाजपा!
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Dec 2014 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में डेढ़ करोड़ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए सूबे के सभी छोटे-बड़े भाजपा नेता 19, 20 व 21 दिसंबर को बूथों पर डेरा डालेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इस दौरान सभी नेता स्थानीय लोगों से स्थानीय मुद्दों पर संवाद करेंगे।
भाजपा का अंत्योदय प्रकोष्ठ गरीबों व दलितों को पार्टी से जोड़ने का विशेष अभियान चलाएगा। गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गरीब, अशिक्षित व वाल्मीकि बस्तियों में जाकर उनकी सहायता करनी चाहिए। उनकी समस्याओं के समाधान के उपाय तलाशने चाहिए।
विज्ञापन
इस काम से पार्टी स्वत: मजबूत होती चली जाएगी। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजेश्वर सिंह ने और संचालन सह-संयोजक संजय तिवारी ने किया।
इन्होंने भी ली भाजपा की सदस्यता
विजय प्रताप सिंह (पप्पू लोहिया) अपने समर्थकों सहित गुरुवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ 22 ग्राम प्रधान, 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 26 पूर्व प्रधान भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभी को सदस्यता दिलाई।