{"_id":"92d5ac1908977496e5bee34896a580ed","slug":"bjp-membership-campaign-date-to-be-extended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 अप्रैल तक चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अप्रैल तक चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 31 मार्च 2015 तक चलने वाला सदस्यता अभियान अब देश भर में 30 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
पाठक ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सदस्यता महाभियान की अवधि को 30 अप्रैल 2015 तक बढ़ाए जाने की सहमति प्रदान कर दी है।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डॉ0 दिनेश शर्मा ने सोमवार को देश भर की सभी इकाइयों को इस फैसले से अवगत करा दिया है।
उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिमी बंगाल में स्थानीय निकाय, झारखंड ,जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, महाराष्ट्र एवं हरियाणा में विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उप चुनावों के चलते सदस्यता के लिए अपेक्षित समय नहीं मिल सका।
विज्ञापन
कई राज्य इकाइयों वे आग्रह किया था कि यद्यपि भाजपा ने 31 मार्च 2015 से पूर्व ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है फिर भी सदस्यता के प्रति कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते इकी अवधि 30 अप्रैल 2015 तक बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन