फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP meeting on election management in lucknow.

पांच-छह दिनों में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी भाजपा, योगी बोले- हासिल करेंगे 74 प्लस का लक्ष्य

Tue, 12 Mar 2019 11:19 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Mar 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
BJP meeting on election management in lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

भाजपा मुख्यालय पर चुनाव प्रबंधन से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में सोमवार को चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। पश्चिमी यूपी की प्रत्येक सीट को लेकर रणनीति बनाई गई। चुनाव के दौरान सहयोगी दलों के कामकाज पर निगरानी रखने के साथ ही उनका पूरा सहयोग लेने को भी कहा गया। सभाओं में भी इन दलों के नेताओं को साथ रखने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में इस बैठक में तय हुआ कि 5-6 दिनों में सभी सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम ने कार्यकर्ताओं को भाजपा समर्थित मतदाताओं को बूथ तक लाने की रणनीति पर जोर दिया। कहा, इससे मत प्रतिशत बढ़ने के साथ ही पार्टी 74 प्लस के लक्ष्य को हासिल कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का माहौल भाजपा के पक्ष में हैं। हमें इस तरह काम करना होगा कि भाजपा समर्पित वोटर बूथ तक पहुंचे। हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र में दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे।

'संगठन की योजना के अनुसार करेंगे काम'

BJP meeting on election management in lucknow.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, भाजपा काडर आधारित पार्टी है। इसलिए हमें संगठन की योजना अनुसार कार्य करना होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। यही वजह है कि भाजपा के पक्ष में अंडरकरंट चल रहा है। जितना काम सपा-बसपा की सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल में नहीं किया, उससे कई गुना ज्यादा काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो साल में कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है। पारदर्शी प्रशासन और बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ भाजपा ‘सरकार जनता के द्वार’ के मंत्र पर काम कर रही हैं।

'74 सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन रात एक कर दें'

BJP meeting on election management in lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव में यूपी से 74 से अधिक सीटों को फतह करने के लक्ष्य हासिल करने के लिए दिन-रात एक कर दें। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में पार्टी के चुनाव सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविंद नारायण शुक्ला भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed