फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP may field brahman candidate on Raebareli seat.

UP: रायबरेली से ब्राह्मण चेहरा उतार सकती है भाजपा, कुमार विश्वास को लेकर हो रही चर्चा, खुद भी दिया संदेश

Sat, 02 Mar 2024 03:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 02 Mar 2024 03:17 AM IST
सार

भाजपा रायबरेली सीट पर किसी ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी में है। नुपूर शर्मा, कुमार विश्वास, सुधांशु त्रिवेदी और मनोज पांडेय की दावेदारी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
BJP may field brahman candidate on Raebareli seat.
कुमार विश्वास के नाम को लेकर हो रही चर्चा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली लोकसभा सीट पर भाजपा किसी ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतार सकती है। इनमें कवि कुमार विश्वास, भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले सपा विधायक मनोज पांडेय के नाम चर्चा में हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में रायबरेली और अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। भाजपा ने 2019 में अमेठी में स्मृति जूबिन ईरानी को मैदान में उतारकर चुनाव जीता था। भाजपा रायबरेली सीट पर बीते दो साल से चुनावी तैयारी कर रही है। रायबरेली से कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में भाजपा वहां से कोई बड़ा चेहरा उतारने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


इनमें कुमार विश्वास 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर अमेठी से चुनाव लड़ चुके हैं। विश्वास मजबूत टक्कर देने के साथ चुनाव को रोचक बना सकते हैं। वहीं पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद घिर गई थी। पार्टी ने उन्हें निलंबित भी किया था। पार्टी महिलाओं के साथ राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिए नुपूर को उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को भी लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा है। सुधांशु ब्राह्मण चेहरा होने के साथ अच्छे वक्ता हैं। हालांकि वह हालही में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। रायबरेली के ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय को भी प्रत्याशी बनाने की चर्चा है। पांडेय की ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समाजों में भी पकड़ है। सूत्रों का कहना है कि गांधी परिवार के किसी सदस्य ने रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ा तो पांडेय की लॉटरी लग सकती है।

कुमार विश्वास की बातें दे रही संकेत
कुमार विश्वास का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्रवचन उनके भाजपा से चुनाव लड़ने का संकेत दे रहा है। उन्होंने हाल ही में एक धार्मिक कार्यक्रम में पीएम मोदी के समुद्र के अंदर द्वारिका मंदिर की पूजा अर्चना की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

अंबेडकर नगर से रितेश को मिल सकता है टिकट
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय को अंबेडकर नगर से प्रत्याशी बनाया जाएगा। रितेश के पिता एवं सपा विधायक राकेश पांडेय ने हालही में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ को वोट दिया है।


सुभासपा को मिल सकती है गाजीपुर सीट
एनडीए के घटक दल सुभासपा को गठबंधन में गाजीपुर सीट मिल सकती है। गाजीपुर भाजपा की हारी हुई 14 सीटों में शामिल है। सुभासपा इस सीट से माफिया ब्रजेश सिंह या उनके बेटे को मैदान में उतार सकती है। पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर खुद यह संकेत दे चुके हैं।

अयोध्या के प्रत्याशी पर सबकी नजर
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब लोकसभा चुनाव में वहां भाजपा के प्रत्याशी पर सबकी नजर है। सूत्रों का कहना है कि यदि मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को फिर मौका नहीं दिया गया तो पार्टी अयोध्या से देश में राष्ट्रवाद का संदेश देने वाले चेहरे को उतार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed