फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP masters in doing SP's work in its name: Akhilesh

सपा के काम अपने नाम करने में भाजपा को महारत : अखिलेश

Sun, 25 Oct 2020 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Oct 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP masters in doing SP's work in its name: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने कहा  कि प्रदेश की जनता का  भाजपा सरकार से  मोहभंग हो गया है । भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल  समाजवादी पार्टी के कामों को अपना बताने में ही बिता दिए हैं। ना कोई नई योजना शुरू की और ना कोई काम पूरा कर पाए।  बस  सपा सरकार के कामों को अपना बताने का काम पूरी महारत से किया । इस काम में उसे न कोई संकोच हुआ और न हीं लाज आई।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने  रविवार के यहां  जारी बयान में  दावा किया कि सरकार  के प्रति जनता में आक्त्रसेश बढ़ता जा रहा है। जनता की उम्मीद अब फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर टिकी है। जिसने सरकार में रहते  हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए थे। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय इटावा में लायन सफारी का निर्माण हुआ था।  शुरूआत के दिनों से ही यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। लायन सफारी में जन्मे सिंबा, सुल्तान अब पर्यटको को दहाड़ते और विचरण करते हुए नजर आएगे। यही नहीं सपा सरकार ने ही सोनभद्र में गुलरिया पहाड़ी का जीर्णोद्धार करा कर  उसे फिर से हरा हरा बनाया । बुंदेलखंड में समाजवादी सरकार ने 5 करो? पौधे लगाकर एक रिकार्ड कायम किया था।
विज्ञापन


यही नहीं समाजवादी सरकार ने  विश्वस्तरीय खेलों के लिए इकाना स्टेडियम बनवाया था।  जिसके नजदीक आधुनिक बाजार शान ए अवध का निर्माण हुआ था जिसे भाजपा सरकार ने औने-पौने दामों में बेच दिया।  सपा सरकार में स्वतंत्रता संग्राम के साथ आपातकाल की स्मृतियो को भी ताजा रखने के लिए जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बना था। आगरा एक्सप्रेस वे का  निर्माण दो वर्ष में हो गया था। पूर्वाचल एक्सप्रेस वे की शुरूआत सपा सरकार में ही हो गई थी जिसे भाजपा सरकार सा?े तीन वर्ष में भी पूरा नहीं कर पाई। कहां समाजवादी सरकार ने जनता के लिए काम किया फलत: उसके काम जनता के चेहरे पर मुस्कान लाते है। भाजपा द्वेषपूर्ण, बदले की भावना से काम करती है। वह नफरत और समाज को बांटने का एजेंडा चलाती है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed