फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP makes plan for 2017 assembly election.

मिशन यूपी के लिए भाजपाइयों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 17 Jan 2015 11:39 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP makes plan for 2017 assembly election.

भाजपा ने सदस्यता अभियान के सहारे ही 2017 चुनाव की तैयारियों में जुटने का खाका खींचना शुरू कर दिया है। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता बूथ पर सदस्य बनाने के साथ ही 2017 के चुनाव के मद्देनजर तैयारियों पर भी ध्यान देना शुरू कर दें।

विज्ञापन


सदस्यता अभियान में इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि चुनावी रणनीति के लिहाज से सामाजिक समीकरण दुरुस्त रहें। पार्टी की सदस्यता को डेढ़ करोड़ से ऊपर पहुंचाने के लिए अलग-अलग तारीखों में सदस्यता का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने शनिवार को यहां अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों व पार्टी से जुड़े जन प्रतिनिधियों की बैठक में उत्तर प्रदेश में पार्टी की पकड़ व पहुंच बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए। माथुर ने कहा कि सदस्यता अभियान लोगों से संपर्क व संवाद बनाने व बढ़ाने का बेहतर माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सभी को सदस्य बनाने के दौरान यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हर बूथ पर सामाजिक समीकरणों के संतुलन के लिहाज से पार्टी कार्यकर्ताओं की टोली जरूर बन जाए। इससे चुनाव के लिहाज से सारी तैयारियां सदस्यता अभियान के साथ ही चलती रहेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए सभी बूथों पर पार्टी की सदस्यता जरूरी है क्योंकि सदस्य होंगे तभी चुनाव में वोट दिलाने वाली टोली रहेगी। सदस्यता अभियान से पार्टी कार्यकर्ता का संपर्क भी बढ़ता है। इसलिए सदस्यता को 2017 के चुनाव का अभियान मानते हुए कार्यकर्ता जुटें।

15 फरवरी के बाद लिया जाएगा फैसला

BJP makes plan for 2017 assembly election.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर बूथ पर सदस्यता करा ले गए तो विधानसभा चुनाव की आधी तैयारी स्वत: हो जाएंगी। माथुर व डॉ. वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में जुटकर काम करने का आह्वान किया।

यह हुए फैसले
बैठक में इस बात पर संतोष व्यक्त किया गया कि प्रदेश में लगभग 95 लाख लोग अब तक भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। तय हुआ कि 30 जनवरी तक मंडल स्तर तक सदस्यता अभियान की समीक्षा कर ली जाए। इसके बाद 8 से 11 फरवरी तक फिर बूथ चलो अभियान चलाने का फैसला किया गया।

इसके अलावा 25 जनवरी को राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्य तिथि पर महिलाओं को भाजपा सदस्य बनाने का और 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर ग्राम सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हुआ।

15 फरवरी तक अभियान
बैठक में तय हुआ कि 15 फरवरी के बाद फिर सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद आगे के सदस्यता अभियान का फैसला किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि सदस्यता अभियान की यही रफ्तार रही तो प्रदेश में डेढ़ करोड़ का आंकड़ा हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed