फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP make changes for Bypoll

उपचुनाव घोषित होते ही बदला भाजपाइयों का फोकस

Sun, 17 Aug 2014 01:29 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Aug 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP make changes for Bypoll

विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा का फोकस बदल गया है। पार्टी ने संबंधित सीटों वाले जिलों के अध्यक्षों को चुनाव की तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


साथ ही पहले से तय कई कार्यक्रमों में संशोधन का निर्णय किया है। पार्टी ने प्रदेश भर में लगने वाले प्रशिक्षिण शिविरों को स्थगित कर दिया है।

हालांकि, 23 व 24 अगस्त को मथुरा में प्रस्तावित बैठक यथावत रखी गई है। इससे पहले 22 अगस्त को वहीं पर पदाधिकारियों की बैठक होगी।

19 अगस्त को शुरू होंगी बैठकें

BJP make changes for Bypoll

अधिसूचना के अनुसार विधानसभा की जिन 11 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें दो सीटें केंद्रीय मंत्रियों से संबंधित हैं। बाकी की सभी सीटें भाजपा व उसके सहयोगी अपना दल की प्रतिष्ठा वाली हैं। उपचुनाव के लिए पार्टी की बैठकें 19 अगस्त के बाद शुरू हो जाएंगी।

अधिसूचना त्रुटिपूर्ण
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दावा किया कि पार्टी ने उपचुनाव को लेकर सारी तैयारी कर रखी हैं। प्रत्याशियों के बारे में बातचीत पूरी हो चुकी है।

सूची बनाने और प्रत्याशी तय करने की औपचारिकता भर पूरी करनी है। टिकट घोषित करने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। सारे टिकट समय से घोषित हो जाएंगे। वाजपेयी ने कहा, चुनाव आयोग की उपचुनाव की घोषणा वाली अधिसूचना त्रुटिपूर्ण है।

इसमें कैराना का नाम नहीं है। इसलिए आयोग को नई अधिसूचना जारी करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कैराना सीट पर चुनाव कराने में कोई तकनीकी बाधा नहीं है। उन्होंने आयोग से मांग की कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में उपचुनाव कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक यथावत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी होगी परीक्षा

BJP make changes for Bypoll

जिन सीटों पर उपचुनाव होगा उनमें लखनऊ पूरब से विधायक रहे कलराज मिश्र और महोबा के चरखारी से विधायक चुनी गईं उमा भारती अब केंद्र में मंत्री हैं।

सिराथू (कौशांबी) से विधायक केशव मौर्य, बलहा (बहराइच) से विधायक सावित्री फूले, हमीरपुर से विधायक साध्वी निरंजन ज्योति, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) से विधायक सर्वेश सिंह, नोएडा (गौतमबुद्धनगर) से विधायक डॉ. महेश शर्मा, निघासन (लखीमपुरखीरी) से विधायक अजय मिश्र टेनी, सहारनपुर से विधायक राघवलखन पाल व बिजनौर से विधायक भारतेंदु सिंह सांसद चुन लिए गए हैं।

इसके अलावा कैराना से विधायक चुने गए हुकुम सिंह भी सांसद हैं। हालांकि, चुनाव आयोग की अधिसूचना में इस सीट का नाम नहीं है। जाहिर है, उपचुनाव में इन सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों की पहुंच व पकड़ की भी परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed