{"_id":"5e02375e8ebc3e88026daadc","slug":"bjp-leaders-will-communicate-with-people-on-caa-from-26-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएए पर मोर्चा संभालने 26 दिसंबर से मैदान में उतरेंगे भाजपा नेता, एक महीने तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए पर मोर्चा संभालने 26 दिसंबर से मैदान में उतरेंगे भाजपा नेता, एक महीने तक चलेगा अभियान
Tue, 24 Dec 2019 09:35 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 24 Dec 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
नागरिकता कानून का विरोध करते लोग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून पर विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक एक महीने के लिए भाजपा नेताओं को गांव-गांव तक मैदान में उतारने का फैसला किया है। पार्टी के क्षेत्रीय और जिला पदाधिकारियों व प्रभारियों की मंगलवार को यहां हुई कार्यशाला में इस बारे में पूरी योजना बनाई गई। इसके लिए एक महीने के सघन संपर्क व संवाद का अभियान का खाका खींचा गया।
इसमें भाजपा नेता एक महीने में एक लाख गांवों में प्रवास कर 50 लाख परिवारों से मिलकर उन्हें सीएए की सच्चाई समझाएंगे और इस मुद्दे पर सभी शंकाओं का समाधान करेंगे। जिला मुख्यालयों पर 29 व 30 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस करके इस कानून के बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। साथ ही प्रदेश में 6 स्थानों पर बड़ी सभाएं होंगी। प्रेस कांफ्रेंस व सभाओं में कई स्थानों पर केंद्रीय नेता भी रहेंगे।
जिलों में 26 से 28 तक बैठकें
अभियान को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारने के लिए 26, 27 व 28 दिसंबर को जिलों में बैठकें होंगी। मंडल मुख्यालयों पर 30 व 31 दिसंबर को बैठकें कर कार्ययोजना बनाई जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष लगातार झूठ बोलकर भ्रम फैला रहा है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लोगों को इस कानून का सच बताने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
संपर्क व संवाद के अभियान के दौरान लोगों को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार राष्ट्रहित में फैसले ले रहे हैं। अनुच्छेद 370 व 35(ए) की जम्मू-कश्मीर से विदाई, तीन तलाक जैसी कुप्रथा की समाप्ति जैसे फैसले उल्लेखनीय है। सिंह ने कहा कि लोगों को यह भी बताएं कि विरोधी दल वोट बैंक के लालच में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं।

1 से 5 जनवरी तक संपर्क अभियान
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कार्यशाला में शामिल प्रतिनिधियों को पूरी कार्ययोजना समझाई। उन्होंने कहा कि 29 व 30 दिसंबर को प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों पर पत्रकार वार्ता कर इस कानून की सच्चाई बताकर लोगों की आशंकाएं दूर की जाएंगी। इसके बाद 1 से 5 जनवरी तक संपर्क अभियान चलेगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को एक लाख गांवों तक पहुंचकर 50 लाख से अधिक परिवारों में संपर्क करना है।
साथ ही मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, प्रोफेसर, सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क उन्हें नागरिकता संशोधन कानून का सच बताएं। साथ ही उनसे इस बारे में लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह करें।
6 से 15 जनवरी तक गोष्ठियां व पदयात्राएं
अभियान के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में छह सभाएं की जाएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में एक सभा होगी। ये सभाएं 6 से 15 जनवरी के बीच होंगी। इसके अलावा जिलास्तर पर गोष्ठियां, पदयात्राएं होंगी। भाजपा अध्यक्ष ने इनमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का आह्वान किया है। इसके अलावा लोगों को इस मुद्दे पर सोशल मीडिया की मदद से भी जागरूक किया जाएगा।
पार्टी मुख्यालय पर हुई कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह व प्रकाश पाल तथा संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक सहित अभियान से जुड़े पार्टी के क्षेत्रीय व जिला स्तर के प्रतिनिधि व प्रभारी सम्मलित थे।