{"_id":"609256f78ebc3ebf80433002","slug":"bjp-leaders-protest-against-violence-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में हिंसा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे, बोले- राजनीतिक लड़ाई बम-बंदूक की नहीं होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल में हिंसा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे, बोले- राजनीतिक लड़ाई बम-बंदूक की नहीं होती
Wed, 05 May 2021 02:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 May 2021 02:59 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज लखनऊ में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है। राजनीतिक लड़ाई विचारधारा की होती है ना कि बम और बंदूक की।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हो रही हिंसा पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता देश भर में अपने घरों में धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरने पर बैठे।
विज्ञापन
उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी और कहा कि बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज लखनऊ में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है। राजनीतिक लड़ाई विचारधारा की होती है ना कि बम और बंदूक की।
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद भड़की हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस बीच नंदीग्राम विधानसभा सीट पर प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब ममता की पार्टी पहली बार 60 सीटें जीती थी, तब ऐसी हिंसा हुई थी।
विज्ञापन
बंगाल में रविवार से शुरू हुई हिंसा के बाद से ही भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों, उनके समर्थकों के घरों, दुकानों पर हमला किया है। हिंसा में अभी तक उनके कई कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं।
बता दें कि बंगाल की हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की थी और राज्य के हालात पर चिंता व्यक्त की थी।