फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leaders meeting with ministers on UP assembly election 2022.

यूपी: योगी के मंत्रियों से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पूछा- आज चुनाव हो तो क्या आएंगे नतीजे

Wed, 02 Jun 2021 04:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jun 2021 04:38 AM IST
सार

भाजपा में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पर पूरे दिन बैठकों का दौर चलता रहा। पार्टी के संगठन महामंत्री ने मंत्रियों से सरकार के कामकाज और जनता के बीच बने माहौल का फीडबैक लिया।

विज्ञापन
BJP leaders meeting with ministers on UP assembly election 2022.
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर दो दिनी दौरे पर लखनऊ आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने योगी सरकार के मंत्रियों से उनके कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने चुनाव को लेकर उनकी योजना, एजेंडा व प्लान जाना। इसके अलावा भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों के संबंध में बात की। उन्होंने मंत्रियों से सवाल किया कि अगर आज की तारीख में चुनाव कराए जाएं तो क्या परिणाम आएंगे?

विज्ञापन


संतोष ने मंत्रियों से पूछा कि सरकार व संगठन के कामकाज को लेकर आम जनता में क्या धारणा है? चुनाव से पहले सुधार के लिए क्या काम किए जा सकते हैं? आपके विभाग की ऐसी क्या योजना लागू की जाए, जिससे अधिकाधिक लोगों को जोड़कर लाभांवित किया जा सके? मुख्यमंत्री कार्यालय और अधिकारियों से समन्वय व सहयोग की जानकारी ली और पूछा कि जनता को भाजपा की तरफ आकर्षित करने के लिए उनकी क्या तैयारी है?
विज्ञापन


बीएल संतोष के दौरे का दूसरा दिन गहमागमी भरा रहा। मंगलवार सुबह 9 बजे से मंत्रियों के साथ शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला शाम 4 बजे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ हुई चाय पर चर्चा तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष देर शाम आरएसएस दफ्तर भारती भवन पहुंचे, वहां पर संघ के क्षेत्रीय व प्रांत के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बीते साढ़े चार वर्ष में योगी सरकार और भाजपा संगठन के कामकाज को लेकर संघ के पास आए फीडबैक को भी समझा। हालांकि कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन जब भी किसी प्रदेश में जाते हैं तो संघ के प्रचारक होने के नाते वहां संघ के प्रचारकों व प्रमुख लोगों से मुलाकात करते हैं।

मंत्रियों से अलग-अलग बंद कमरे में की बात

संतोष ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी, राज्यमंत्री गुलाबो देवी समेत अन्य मंत्रियों से अलग-अलग बंद कमरे में बात की।

इसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री संगठन को भी नहीं शामिल किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संतोष ने मंत्रियों के दिल की बात जानने का प्रयास किया। मंत्रियों की शिकायतों और समस्याओं को जानने के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास किया कि जनता व कार्यकर्ताओं के साथ उनका कितना संवाद, संपर्क और सामंजस्य है। पर, उन्होंने मंत्रियों को कोई सुझाव नहीं दिया, बल्कि उन्हें ही सरकार व संगठन के कामकाज पर बोलने का पूरा मौका दिया।

कितने विधायकों से मिले, कितने कार्यकर्ताओं का काम किया

बीएल संतोष ने मंत्रियों से पूछा कि आप साढ़े चार वर्ष में कितने विधायकों से मिले और कितने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। आपने कितने विधायकों की शिकायतों या मांगों का निस्तारण किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के वाजिब कितने काम कराए। उन्होंने पूछा कि मंत्रियों के बीच आपसी समन्वय कितना है?

कोरोना प्रबंधन पर बात की : दिनेश शर्मा
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए कोरोना प्रबंधन और संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के मुद्दे पर भी चर्चा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed