फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Sunil Bharala press conference over doctor murder case in Sultanpur.

चिकित्सक हत्याकांड: परिजनों से मिले भाजपा नेता, बोले- राक्षसरूप है हत्यारा, ऐसी क्रूरता कहीं नहीं देखी

Wed, 27 Sep 2023 05:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Sep 2023 05:10 PM IST
सार

भाजपा नेता सुनील भराला ने सुल्तानपुर में डॉक्टर की निर्मम हत्या के बाद उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस तरह की क्रूरता न तो कहीं देखी है और न ही सुनी है।

विज्ञापन
BJP leader Sunil Bharala press conference over doctor murder case in Sultanpur.
मीडिया से बातचीत करते भाजपा नेता सुनील भराला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता सुनील भराला ने चिकित्सक हत्याकांड के बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि यह यह जघन्य हत्याकांड है। जिस तरह की क्रूरता डॉक्टर की पत्नी ने बताई है, वैसी क्रूरता उन्होंने न कभी देखी है और न ही सुनी है। उन्होंने कहा कि वे प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सारी जानकारी देंगे। तीन दिन में यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्रवाई होगी। चिकित्सक घनश्याम तिवारी की शनिवार को शहर में ही हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


भाजपा नेता भराला राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेशाध्यक्ष संजय मिश्र और संगठन मंत्री रमाकांत मिश्र के साथ लंभुआ तहसील के सखौली गांव पहुंचे। भाजपा नेता ने चिकित्सक की पत्नी निशा और भाई रवींद्र नारायण तिवारी को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। वहां से लौटने के बाद पयागीपुर के निकट एक होटल में उन्होंने मीडिया से भी बात की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईएएस अफसर ने ली 70 लाख रिश्वत! अधिकारी ने खुद ही की SIT जांच की सिफारिश; अरबों से जुड़े सात...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 5000 करोड़ का कारोबार: मोटो जीपी और इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से UP की ग्लोबल ब्रांडिंग, एक लाख से अधिक आर्डर मिले




उन्होंने कहा कि चिकित्सक की पत्नी ने बताया कि उनके शरीर में ड्रिल से सुराख बनाए गए थे। जो शरीर में सिर से लेकर ऊपर तक थे। उन्होंने बताया कि करीब सौ लोगों ने आरोपी अजय नारायण की क्रूरता, दबंगई और राक्षसरूप के बारे में बताया। कहा कि जंगलराज इस कदर था कि शासकीय कर्मचारियों ने भी बताया कि वह उनसे भी वसूली करता रहा है। इसलिए कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस कप्तान और डीएम को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर इस मामले में कठोर कार्रवाई होगी। यदि अधिकारी ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में किसी अपराधी को बख्शा  नहीं जाएगा। कहा कि वे भाई और पत्नी को पूर्ण सुरक्षा, एक करोड़ रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिलाने और खेत का पट्टा भी दिलाने की मांग करेंगे क्योंकि चिकित्सक घनश्याम तिवारी ही इस परिवार के एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे।

...तो सस्पेंड होंगे अधिकारी
भाजपा नेता भराला से जब पूछा गया कि दो पुलिस चौकियों के करीब हुई इस घटना के बाद सारे वही अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई का जिम्मा उठा रहे हैं, जिनके दौर में यह जंगलराज पनपा था तो ऐसे में कार्रवाई की उम्मीद कितनी है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि यही अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तो वे भी सस्पेंड किए जाएंगे।

स्थानीय लीडरशिप ने कभी यह मुद्दा नहीं उठाया
मुख्य आरोपी के परिवार के लोगों के भाजपा में होने और उसे पूरी तरह से सत्ता का संरक्षण मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी अपराधी नहीं रहेगा। जो ऐसे लोग हैं वे पार्टी से निष्कासित होंगे और यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि स्थानीय लीडरशिप ने कभी सरकार तक यह बात पहुंचाई ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed