फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Subrahmanyam Swami visits Ayodhya.

Ayodhya: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, बोले - मुझे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया

Tue, 31 Oct 2023 03:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Oct 2023 03:54 PM IST
सार

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने अयोध्या दौरे पर राम मंदिर निर्माण को लेकर खुशी जताई और कहा कि यह हमारे देश के लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान वह कांग्रेस पर भी हमलावर रहे।

विज्ञापन
BJP leader Subrahmanyam Swami visits Ayodhya.
अयोध्या पहुंचे भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर देश के लिए सौभाग्य की बात है। जहां राम पैदा हुए वह स्थान हिंदुओं के लिए आस्था की जगह है। हमने सुप्रीम कोर्ट में तर्क दिया था कि राम मंदिर पर हमारा मूलभूत अधिकार है। इस दौरान उन्होंने शिकायत भी की कि मुझे 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


सुब्रमण्यम स्वामी ने कांची काम कोटी प्रमोद वन में शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती से मुलाकात की और इसके बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने वालों को वरिष्ठ सन्यासियों को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बने ये विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल की इच्छा थी। सिंघल ने विश्व हिंदू परिषद की मीटिंग में एलान किया था कि रामसेतु को बचाने वाले सुब्रमण्यम स्वामी राम मंदिर भी बनावाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा नेता आजम खां को बड़ा झटका: जौहर ट्रस्ट से वापस ली जाएगी विद्यालय की जमीन, कैबिनेट में लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का निर्णय: पीएम आवास योजना के पौने दो करोड़ लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार  


राम का जन्मस्थान हमारी आस्था, इसे चुनौती नहीं दी जा सकती

स्वामी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्मस्थान हमारी आस्था है और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती है इसलिए यह स्थान हिंदुओं को ही मिलना चाहिए। मस्जिद नमाज पढ़ने की जगह है इसका निर्माण कहीं भी हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारी बात मानी और हम जीते।

कांग्रेस पार्टी विदेशियों का एक गुट है
स्वामी ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है। यह विदेशियों का एक गुट है। कांग्रेस में सभी लोगों की हैसियत एक गुलाम जैसी है। जब तक नेहरू परिवार की छुट्टी नहीं होती कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

आतंकवाद के खिलाफ इजराइल की तरह काम करना चाहिए
केरल धमाके पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि आतंकवादियों से प्रेरणा लेने वाले लोग देश में इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। आतंकवाद को लेकर हमारा रवैया ढीला है। हमें इजराइल की तरह काम करना चाहिए। चीन ने हमारी जमीन ले ली हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पाकिस्तान अभी भी जमीन लेकर बैठा है। देश को आतंकवाद से सीधी टक्कर लेने वाला नेतृत्व चाहिए। भारत को आतंकवाद के खिलाफ इजराइल की तर्ज पर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed