फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Neeraj Singh in Balrampur.

Balrampur: भाजपा नेता नीरज सिंह ने दुकानदार को सदस्य भी बनाया और समोसे भी तले

Tue, 17 Sep 2024 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Sep 2024 12:38 AM IST
सार

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी अंग्रेज की बनाई हुई पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पंडित दीन दयाल व श्याम प्रसाद मुखर्जी ने पार्टी का निर्माण किया था। दो सदस्यों वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है।

विज्ञापन
BJP leader Neeraj Singh in Balrampur.
भाजपा नेता नीरज सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवध क्षेत्र में सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक नीरज सिंह ने सोमवार को घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वीर विनय चौराहे पर कार्यक्रम के बाद सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक नीरज सिंह ने डोर टू डोर संपर्क किया। इसके साथ ही चौराहे पर एक होटल पर पहुंच गए। वहां पर उन्होंने दुकानदार को सदस्य बनाने के साथ ही समोसे भी तले।

विज्ञापन


वीर विनय चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता अभियान अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी अंग्रेज की बनाई हुई पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पंडित दीन दयाल व श्याम प्रसाद मुखर्जी ने पार्टी का निर्माण किया था। दो सदस्यों वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है। भाजपा के पास आज 240 एमपी, 18 हजार से अधिक विधायक सहित तमाम पदों पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। कहा कि मोदी के शासन काल में भारत देश पांचवे स्थान से ऊपर उठकर विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन गया है।
विज्ञापन


अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक लगभग आठ करोड़ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed