{"_id":"59a7e6b14f1c1b4a738b49c7","slug":"bjp-leader-misbehaves-with-junior-engineer-for-discontinue-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन कटा तो गनर लेकर जेई को धमकाने पहुंचा भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन कटा तो गनर लेकर जेई को धमकाने पहुंचा भाजपा नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 Aug 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
इंदिरानगर के सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र इलाके में बुधवार को 15,205 रुपये के बिजली बिल बकाये पर कनेक्शन काटे जाने से खफा भाजपा नेता ने जेई से अभद्रता की।
विज्ञापन
बिना बिल चुकाए ही कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया। जेई ने बिना बिल चुकाए कनेक्शन जोड़ने से इनकार किया तो चेक से बकाए का भुगतान किया।
उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर विकास मिश्रा ने बताया कि डी ब्लाक स्थित मकान पर एनके अग्रवाल के नाम से 15,205 रुपये का बिल बकाया था। दोपहर बाद इस कनेक्शन को कटवा दिया गया था।
विज्ञापन
बिजली कटने की सूचना पर शाम 5:45 बजे भाजपा नेता गनर लेकर उपकेंद्र पहुंचा और जूनियर इंजीनियर सहित अन्य कर्मियों धौंस जमाते हुए बिना बिल पेमेंट के ही कनेक्शन को जोड़ने को कहा।
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर ने कनेक्शन जोड़ने से इनकार किया तो भाजपा नेता अभद्रता पर आमादा हो गया। इस पर जेई ने पुलिस को बुलाने की चेतावनी दी तो कनेक्शन जोड़ने के लिए भाजपा नेता ने 15,205 रुपये के चेक से बकाया बिल का भुगतान किया।
इसके बाद कनेक्शन को जोड़ा गया। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि भाजपा नेता जाते-जाते सबक सिखाने की धमकी दे गया है।