{"_id":"5baa85e9867a557f23346901","slug":"bjp-leader-ip-singh-blame-health-minister-for-bad-health-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का तंज- स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, मंत्री पिता के स्वागत में व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता का तंज- स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, मंत्री पिता के स्वागत में व्यस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आईपी सिंह का ट्वीट
प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा नेता आईपी सिंह ने अपनी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता रहे आईपी सिंह ने मंगलवार को ट्विटर के जरिये प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है और मंत्री गोपाल टंडन अपने पिता के स्वागत में व्यस्त हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि मेडिकल व्यवस्था जर्जर हो गई है।
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल लूट रहे हैं। अपने एक बीमार नजदीकी रिश्तेदार के फैजाबाद के निजी अस्पताल में चल रहे इलाज का जिक्र करते हुए आईपी सिंह ने कहा है कि वे वेंटीलेटर पर हैं।
विज्ञापन
60 हजार रुपये प्रतिदिन का खर्च आ रहा है। खेत बेचकर इलाज हो रहा है। पीजीआई निदेशक फोन नहीं उठाते हैं। सरकारी अस्पताल उन्हें भर्ती नहीं कर रहे हैं।