फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Aparna Yadav speaks on contesting on Mainpuri Loksabha seat.

Lucknow: मैनपुरी से चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने तोड़ी चुप्पी... राहुल-प्रियंका पर भी रहीं हमलावर

Thu, 04 Apr 2024 03:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने महिला अस्मिता को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और राहुल-प्रियंका पर भी सख्त टिप्प्णी की।

विज्ञापन
BJP leader Aparna Yadav speaks on contesting on Mainpuri Loksabha seat.
भाजपा नेता अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सपा के गढ़ मैनपुरी सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जो कहेंगे मैं वही करूंगी। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि महिला अस्मिता व महिला सम्मान को चोट पहुंचाना भाजपा की पुरानी संस्कृति है। भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है और उनका सशक्तिकरण करती है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने हेमा मालिनी पर रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि इनकी टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए सुरजेवाला के खिलाफ पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता इस तरह के बयान देते आए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली लोकसभा: तो प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत, भाजपा इन स्थानीय नेताओं पर लगा सकती है दांव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोहिया की धरती पर सपा का सूखा... लड़ाई करीब, लेकिन जीत से रहे दूर; 1996 से आम चुनावों में नहीं मिली सफलता


अपर्णा ने कहा सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रणौत पर गलत टिप्पणी की है। कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े लोगों पर भी महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार के उदाहरण सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले महिलाओं का अपमान करते हैं और बाद में माफी मांगते है। उनका यह रवैया कांग्रेस का दोहरा चरित्र दर्शाता है। कहा कि देश की मातृशक्ति इसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के मंच से लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया गया था लेकिन उन्हीं के कार्यक्रमों में महिला अस्मिता को चोट भी पहुंचाई गई। ये महिला उत्थान के लिए नहीं खबर में बने रहने के लिए काम करते हैं।

कांग्रेस अमेठी-रायबरेली में भी हारेगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा झूठ और लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं। इनका सच अब उजागर हो रहा है। ये लोग लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली में भी हारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed