{"_id":"62bae9a993aed03c7814112c","slug":"bjp-is-planning-to-make-rampur-and-azamgarh-its-invincible-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plan of BJP: रामपुर और आजमगढ़ को अपना अभेद्य दुर्ग बनाएगी भाजपा, विकास परियोजनाओं पर सीएम कार्यालय की रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Plan of BJP: रामपुर और आजमगढ़ को अपना अभेद्य दुर्ग बनाएगी भाजपा, विकास परियोजनाओं पर सीएम कार्यालय की रहेगी नजर
Tue, 28 Jun 2022 05:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:14 PM IST
सार
भाजपा आजमगढ़ को कई बड़ी सौगात देने की तैयारी में हैं। उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा रामपुर और आजमगढ़ को अपना अभेद्य दुर्ग बनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने इस संबंध में योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामपुर को उपचुनाव में ढहाने के बाद अब भाजपा इसे अपना अभेद्य दुर्ग बनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों ही जिलों को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए यहां चल रहीं विकास परियोजनाओं की शासन स्तर से समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इन जिलों पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी नजर होगी।
विज्ञापन
मंगलवार को सरकार के पहले 100 दिन के कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत की चर्चा करते हुए स्थानीय जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास जताया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। सभी विभाग इन दोनों जनपदों से सम्बंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर लें, कोई भी प्रस्ताव लंबित न रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इन क्षेत्रों में संचालित/लंबित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
हरिहरपुर को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात
शास्त्रीय संगीत में आजमगढ़ के हरिहरपुर घराना की समृद्ध विरासत का जिक्र करते सीएम ने कहा कि हरिहरपुर घराना 600 वर्ष से अधिक पुराना घराना है। ऐसे में संगीत जगत के लब्ध प्रतिष्ठ लोगों से परामर्श कर उनकी मंशानुरूप कला-संगीत साधकों के हित में यहां के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसी तरह बिलासपुर (रामपुर) चीनी मिल का सुदृढ़ीकरण का कार्य यथाशीघ्र किया जाए।
विज्ञापन