फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is planning a big celebration on completing three years of Yogi government.

यूपी में योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बड़े जश्न की तैयारी, बूथों तक उपलब्धियां पहुंचाएगी भाजपा

Thu, 05 Mar 2020 03:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Mar 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
BJP is planning a big celebration on completing three years of Yogi government.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर बड़े जश्न की तैयारी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में इस बारे में योजना बनाई गई। इस दौरान फैसला किया गया कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर 19 से 24 मार्च तक प्रत्येक बूथ पर लोगों को तीन साल की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में शामिल पदाधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार 2017 से ही संकल्प पत्र में किए गए वादों के अनुसार लगातार लोककल्याण के लिए कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, युवाओं, शोषित, पीड़ित, और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


आम लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। किसानों के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसलिए कार्यकर्ता तीन साल की उपलब्धियां लेकर हर बूथ पर जाएं और लोगों को जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ भी दिलाएं

पार्टी ने तय किया कि बूथ-बूथ जाने वाले कार्यकर्ता न सिर्फ  योजनाओं और उपलब्धियों की लोगों को जानकारी दें, बल्कि बूथ पर जाने वालों के जरिये लाभार्थियों से बातचीत कर जानने की कोशिश करें कि वे सिर्फ कागजी लाभार्थी तो नहीं है। जिन पात्र व्यक्तियों को प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें उसका लाभ दिलाने की कोशिश करें।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास से विपक्षी दल हताश व निराश हैं।

बैठक में उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज  सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर और सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed