{"_id":"5eeefc637ec364773603d842","slug":"bjp-is-doing-virtual-rally-with-the-help-of-chinese-equipment-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी उपकरणों से वर्चुअल रैलियां कर रही भाजपा : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी उपकरणों से वर्चुअल रैलियां कर रही भाजपा : अखिलेश यादव
Sun, 21 Jun 2020 11:51 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चीन ने गलवान घाटी में हमारे सैनिकों की हत्या की है। इससे चीन के प्रति पूरे देश में आक्रोश है। चीन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिए उसके आयातित सामान के इस्तेमाल से बचना चाहिए। चीनी उत्पादों का बहिष्कार होना चाहिए।
विज्ञापन
व्यापारियों ने उन्हें बताया कि भाजपा की वर्चुअल रैली में चीनी उपकरणों का खुलकर इस्तेमाल हो रहा है। यह भारत की अस्मिता के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा, देश की सीमाओं पर खून बहाने वाले वीरों को हमारा नमन है।
विज्ञापन
अखिलेश वीडियो कॉलिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में पार्टी नेताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। उनसे संगठन व प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जनविश्वास की रक्षा करें पीएम
अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा है कि पूरा देश व हर दल, चीन व एलएसी पर प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। अब सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की सीमाओं के साथ ही जनता के विश्वास की भी शत-प्रतिशत रक्षा हो। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश की सेना के लिए रनवे की तरह तैयार है। यहां लड़ाकू विमान उतर सकते है और यहां से उड़ान भी भर सकते हैं।