फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is doing same mistakes as Congress did in past says mayawati.

कांग्रेस की तरह ही भाजपा भी खुद ही अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार रही है: मायावती

Fri, 06 Sep 2019 12:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Sep 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP is doing same mistakes as Congress did in past says mayawati.
बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की तरह गलतियां कर रही है। उन्होंने केंद्र से अपनी आर्थिक नीतियों की तत्काल समीक्षा करने और मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग दोहराई है। वे बृहस्पतिवार को लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष ने कहा कि कानून हाथ में लेकर हिंसा फैलाने व भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) में हत्या की घटनाओं को रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। ऐसी स्थिति में सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि वे ऐसी घटनाओं के शिकार लोगों की कानूनी दायरे में रहकर ही मदद करें। धारा-144 की पाबंदियों का बिल्कुल भी उल्लंघन न करें।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है। लोगों की जेब खाली है और काम नहीं मिल रहा। केंद्र ने हाल में जो कदम उठाए हैं वे आधे-अधूरे हैं। जीएसटी व नोटबंदी के कुप्रभाव रोकने के लिए समय रहते सरकार को अपनी नीतियों की समीक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल करने और उपेक्षित वर्ग के लाखों छात्रों को समय से वजीफा दिलाने की मांग की है। कहा, भाजपा आज कांग्रेस की तरह गलतियां कर अपनी गलत नीतियों व कार्यकलापों से अपने पांव पर खुद ही कुल्हाड़ी मारती नजर आ रही है।

पूरे मंडल की टीम को विधानसभा उपचुनाव जिताने की जिम्मेदारी

मायावती ने पार्टी के  सांगठनिक कामकाज व सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव हो रहा है, उस मंडल व उससे जुड़े सभी जिलों के संगठन की पूरी टीम सीट को जिताने का काम करेगी।

पार्टी ने उपचुनावों के लिए ज्यादातर पुराने व वरिष्ठ लोगों को ही मैदान में उतारा है। इन्हें जिताने के लिए हर प्रकार का सहयोग व समर्थन की अपील की। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से जनता में त्राहि-त्राहि मची है। वह अपना आक्रोश उपचुनावों में निकाल सकती है। इसके लिए पार्टी के पास अनुकूल अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed