{"_id":"5edf381a8ebc3e43211c85ef","slug":"bjp-is-behind-falsification-in-kastoorba-schools-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों के बिना कस्तूरबा स्कूलों में फर्जीवाड़ा संभव नहीं : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों के बिना कस्तूरबा स्कूलों में फर्जीवाड़ा संभव नहीं : अखिलेश यादव
Tue, 09 Jun 2020 12:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आश्चर्य जताया है कि एक फर्जी शिक्षिका 25 विद्यालयों में नियुक्ति लेकर साल भर तक वेतन निकालने में सफल हो जाती है। उन्होंने कहा, भाजपा के लोगों के शामिल हुए बिना कस्तूरबा स्कूलों में यह फर्जीवाड़ा संभव नहीं है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने बयान में कहा कि भाजपा राज में कोई नीति या दृष्टि नहीं दिखती है। प्रदेश की भाजपा सरकार में अगर इतनी ही समझ होती तो वह सपा शासनकाल के उन कामों को आगे बढ़ाती, जिससे प्रदेश में विकास की गतिविधियां बढ़तीं।
विज्ञापन
मसलन, लैपटॉप बांटने की दूरदर्शी योजना जारी रखती तो कोरोना के लॉकडाउन पीरियड में शिक्षा गांव-गांव तक पहुंचती। भाजपा की गलती से युवाओं का एक साल बर्बाद हो गया। अब इसका जवाब तो नई पीढ़ी अगले चुनाव में ही देगी।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा शुरू की थी। इसके लिए अत्याधुनिक वाहनों की व्यवस्था की गई थी ताकि वे घटनास्थल पर जल्द से जल्द पहुंच सकें। लेकिन भाजपा राज में पुलिस का चक्का गरीब, किसान पर चल रहा है। पुलिस सब्जी रौंद रही है। प्रयागराज की घूरपुर सब्जी मंडी में पुलिस का शर्मनाक कृत्य दिखा है।