फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP has become a rule for daughters: Yadav

बेटियों के लिए काल बन गया है भाजपा का शासन : अखिलेश यादव

Fri, 19 Feb 2021 11:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Feb 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
BJP has become a rule for daughters: Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में भाजपा का शासन बेटियों के लिए काल बन चुका है। उन्नाव की घटना सत्ता संरक्षित नृशंस अत्याचार की विचलित कर देने वाली घटना है। इसमें शामिल दरिंदों को कठोरतम सजा सुनिश्चित होनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगता है कि मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है। भाजपा के कारण महिलाओं व बेटियों के लिए यूपी सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। छेड़खानी, दुष्कर्म व उत्पीड़न पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला सुरक्षा के प्रति कोई नीति नहीं है। महिला पावर लाइन 1090 को भी सरकार ने बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बन गया है। सपा अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि प्रदेश सरकार महिला की सुरक्षा से खिलवाड़ करना बंद नहीं करेगी तो सपा सड़क से सदन तक विरोध करेगी।
विज्ञापन


कल उन्नाव जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव की घटना की जांच के लिए पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को 20 फरवरी को उन्नाव भेजने का निर्णय लिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन, उषा वर्मा, एमएलसी सुनील साजन, पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, मनीषा दीपक और उन्नाव के सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed