फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp

कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी

Sun, 27 Jun 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bjp
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के आधार पर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की हरहाल में रक्षा की जाएगी। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाना हमारी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

यह बातें भाजपा जिला प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने रविवार को उतरौला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम तय कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते विकास कार्यों में रुकावट तो आई है लेकिन सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का निर्विरोध निर्वाचन तय होने पर सपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की यह खिसियाहट है। सपा के पास न तो संख्या पूरी थी और न ही वह नामांकन करना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। अनुच्छेद 370, तीन तलाक व रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे पर सरकार ने जो कार्य किया है वह ऐतिहासिक है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने इन्हीं ऐतिहासिक फैसलों पर जनता के बीच जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। प्रेसवार्ता के दौरान सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, दद्दन त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, राम करन मिश्र व हर्षित जायसवाल सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed