फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP does not care about democratic values says Akhilesh Yadav.

लोकराज में लोकलाज भी जरूरी पर भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों की चिंता नहीं : अखिलेश यादव

Wed, 12 Aug 2020 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Aug 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
BJP does not care about democratic values says Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकराज में लोकलाज भी होनी चाहिए। पर, भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों की चिंता नहीं है। भाजपा नेता अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की जगह सपा सरकार के समय शुरू विकास कार्यों की राह में भी रोड़े खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी भी जातिवादी नहीं रही है। सभी वर्गों का सम्मान सपा की प्राथमिकता रहा। इसके विपरीत भाजपा नफरत और बंटवारे की राजनीति करती रही है। विपक्ष के प्रति भाजपा का रवैया बदले की भावना का रहता है। सपा सबको साथ लेकर चलती है तो भाजपा फूट डालने की नीति पर काम करती है।

विज्ञापन

कन्नौज को किराए का घर मानती है भाजपा

अखिलेश ने कहा कि भाजपा कन्नौज को किराए का घर मानती है। भाजपा के नेता खुद को वहां का राजनीतिक किराएदार मानते हैं, जिन्हें किराया भी नहीं देना है। तभी तो भाजपा सरकार को कन्नौज के विकास की चिंता नहीं है। वहां नए काम शुरू करने के बजाय सपा सरकार के समय शुरू कामों में भी रोड़े अटकाए जा रहे हैं।

सपा सरकार ने कन्नौज के मेडिकल कॉलेज में करोड़ों रुपये की लागत से ट्रॉमा सेंटर बनाया था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे शुरू नहीं कराया। उल्टे वहां पुलिस चौकी बनवा दी। सपा सरकार में छिबरामऊ में 100 शैय्या का अस्पताल, कन्नौज में पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज के अलावा अन्य कई निर्माण हुए, पर भाजपा सरकार इन सबका रखरखाव भी नहीं कर पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed