फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares its two more candidate for mayor post.

भाजपा ने घोषित किए दो और मेयर प्रत्याशी, देखें लिस्ट- ये हैं सभी 16 नगर निगमों के उम्मीदवार

Wed, 08 Nov 2017 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
BJP declares its two more candidate for mayor post.

भाजपा ने दो और उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही मेयर पद के सभी 16 प्रत्याशी घोषित कर दिए। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने फिरोजाबाद व बरेली के ‌लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


भाजपा ने बरेली नगर निगम से उमेश गौतम तथा फिरोजाबाद से नूतन राठौर को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही भाजपा के सभी 16 नगर निगम के प्रत्याशी घोषित हो गए।
विज्ञापन


इसके पहले मंगलवार को लखनऊ से संयुक्ता भाटिया ने भाजपा की तरफ से पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस ने अंतिम समय में प्रत्याशी बदलते हुए कुसुम शर्मा की जगह प्रेमा अवस्‍थी को मौका दिया। कुसुम का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था और अन्य जरूरी पेपर भी उनके पास नहीं थे। जिससे उन्होंने नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के मेयर पद के लिए बसपा से बुलबुल गोदियाल प्रत्याशी हैं तो आम आदमी पार्टी ने प्रियंका माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने मीरा वर्द्घन को कैंडिडेट बनाया है।


यूपी के 16 नगर निगमों से ये हैं भाजपा के महापौर (मेयर) उम्मीदवार

नगर निगम--प्रत्याशी
1. लखनऊ-- संयुक्ता भाटिया
2. अलीगढ़-- डॉ. राजीव अग्रवाल
3. वाराणसी-- मृदुला जायसवाल
4. मथुरा-- डॉ. मुकेश आर्य बंधु
5. झांसी-- रामतीर्थ सिंघल
6. मुरादाबाद-- विनोद अग्रवाल
7. गाजियाबाद-- आशा शर्मा
8. सहारनपुर-- संजीव वालिया
9. बरेली-- उमेश गौतम
10. फिरोजाबाद-- नूतन राठौर
11. इलाहाबाद--अभिलाषा गुप्ता
12. अयोध्या-- रिषीकेश उपाध्याय
13. गोरखपुर--सीताराम जायसवाल
14. कानपुर-- प्रमिला पाण्डेय
15. मेरठ--कान्ता कर्दम
16. आगरा-- नवीन जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed