{"_id":"5ddecb268ebc3e549d040c4b","slug":"bjp-declared-59-district-metropolitan-president-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के 59 जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित, पुराने चेहरों को फिर दिया मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के 59 जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित, पुराने चेहरों को फिर दिया मौका
Thu, 28 Nov 2019 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने बुधवार देर रात लखनऊ महानगर सहित प्रदेश में 59 जिला-महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अवध क्षेत्र में 11, काशी क्षेत्र में 4, गोरखपुर क्षेत्र में 9, पश्चिम क्षेत्र में 11, ब्रज क्षेत्र में 15 और कानपुर क्षेत्र में 9 जिला-शहर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए हैं।
लखनऊ महानगर में निर्वतमान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने मंगलवार देर रात नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा की।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भाजपा ने इस वर्ष बरेली जिले में आंवला, शाहजहांपुर जिले में शाहजहांपुर महानगर, आजमगढ़ में लालगंज और जौनपुर में मछलीशहर को नया संगठनात्मक जिला बनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 20-21 नवंबर को सभी 98 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए गए थे। चुनाव अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद पहले चरण में 59 में महानगर और जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं।
अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर में मुकेश शर्मा लगातार दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सीतापुर में अचिन मेहरोत्रा, लखीमपुर में सुनील सिंह, हरदोई में सौरभ मिश्रा, उन्नाव में राजकिशोर रावत, बलरामपुर में प्रदीप सिंह, बहराइच में श्यामकरण टेकरीवाल, गोंडा में सूर्य नारायण तिवारी, श्रावस्ती में संजय कैंराती, अंबेडकरनगर में कपिल देव वर्मा और अयोध्या महानगर में अभिषेक मिश्रा जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
ऋषिकांत राय लालगंज के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गोरखपुर क्षेत्र में आजमगढ़ जिले में लालगंज को इसी वर्ष नया संगठनात्मक जिला बनाया गया है।

- https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2019/11/28/jiladhyaksh-suchi-59-distt-3_5ddecadfd3571.pdf