{"_id":"58bc34cc4f1c1b056de7e76c","slug":"bjp-complains-against-akhilesh-yadav-in-ec-for-violeting-mcc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के बयान पर भाजपाई नाराज, चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के बयान पर भाजपाई नाराज, चुनाव आयोग से की शिकायत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग में की है। भाजपा ने आयोग को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
ध्यान देने योग्य है कि सीएम अखिलेश यादव ने पूर्वांचल में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए जनता से कहा था, 'आप पैसे चाहे जिससे ले लेना लेकिन वोट सपा को ही देना।'
विज्ञापन
अखिलेश ने पत्रकारों से भी कहा था कि अभी आप हमारा साथ दीजिए। हमारी सरकार आती है तो इनाम मिलेगा। उनके इस बयान को भाजपा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव के अंतिम सातवें चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। सातवें चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए 8 मार्च को मतदान होगा। कल प्रचार का अंतिम दिन है। इस चरण में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर में मतदान होगा।
रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन जिलों में जनसभाएं की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया। वह रविवार की रात वाराणसी में ही रुकेंगे।