फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP complains against akhilesh yadav in EC for violeting MCC.

अखिलेश के बयान पर भाजपाई नाराज, चुनाव आयोग से की शिकायत

Mon, 06 Mar 2017 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Mar 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
BJP complains against akhilesh yadav in EC for violeting MCC.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

भाजपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग में की है। भाजपा ने आयोग को पत्र लिखकर इसकी ‌शिकायत की है।

विज्ञापन


ध्यान देने योग्य है कि सीएम अखिलेश यादव ने पूर्वांचल में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए जनता से कहा था, 'आप पैसे चाहे जिससे ले लेना लेकिन वोट सपा को ही देना।'
विज्ञापन


अखिलेश ने पत्रकारों से भी कहा था कि अभी आप हमारा साथ दीजिए। हमारी सरकार आती है तो इनाम मिलेगा। उनके इस बयान को भाजपा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी चुनाव के अंतिम सातवें चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। सातवें चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए 8 मार्च को मतदान होगा। कल प्रचार का अंतिम दिन है। इस चरण में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर में मतदान होगा।


रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन जिलों में जनसभाएं की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया। वह रविवार की रात वाराणसी में ही रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed