फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp comments on sp

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का चीरहरण: भाजपा

Sun, 27 Oct 2013 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
bjp comments on sp

भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्री वाकयुद्ध में उलझे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का चीरहरण हो रहा है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व सपा अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। किसी को जनता को सरलता से स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की चिंता नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश में डेंगू से कई लोग दम तोड़ चुके हैं। तरह-तरह की रहस्यमयी बीमारियां लोगों के जान की दुश्मन बन गई हैं।

पढ़ें- नई तहसीलों से चुनावी समीकरण साधने की तैयारी


पर, प्रदेश व केंद्र किसी सरकार को इसकी चिंता नहीं है। इससे पहले बसपा सरकार ने भी स्वास्थ्य व्यवस्था का जमकर चीरहरण किया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के सामने ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री संतोष चौधरी ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक दूसरे कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय मोर्चा, जिला और महानगर इकाइयों ने शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।

पढ़ें- NRHM: यूपी ने नहीं दिया करोड़ों का हिसाब


अवंतीबाई लोधी प्रतिमा के समक्ष इस यज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने सामाजिक न्याय रथ और अधिकार यात्रा को एक ढोंग बताया।

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रामशंकर राजपूत, नगर उपाध्यक्ष दिलीप साहू, रमापति मौर्य, नीलम बाला प्रजापति, राजकरन निषाद, मंगल सिंह, गणेश वर्मा, संजय सिंह कुशवाहा आदि शामिल हुए।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed