{"_id":"cf401578aede2cbd245aca4c4431692f","slug":"bjp-comments-mulayam-mocks-socialism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के जन्मदिन पर बना समाजवाद का मजाक: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के जन्मदिन पर बना समाजवाद का मजाक: भाजपा
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Nov 2014 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के शाही जन्मदिन पर तीखी टिप्पणी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, समाजवाद के पुरोधा का इतना खर्चीला जन्मदिन समाजवाद की खिल्ली उड़ाना है।
लंदन से बग्घी मंगाकर शोभायात्रा जैसा प्रदर्शन लोकतंत्र व प्रदेश की गरीब जनता के साथ मजाक है। सरकारी खर्चे पर हुए इस आयोजन का हिसाब प्रदेश की जनता को दिया जाना चाहिए।
सैफई महोत्सव के बाद अब रामपुर में शाही जन्मदिन का आयोजन समाजवादियों के आधुनिक सोच का प्रतीक है।
गौरतलब है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपना जन्मदिन रामपुर में मनाया। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि राज्य सरकार ने इस आयोजन के लिए जमकर सरकारी धन लुटाया।
विज्ञापन
इस आयोजन में इंग्लैंड से विक्टोरिया बग्घी मंगवाई गई थी और पूरे रामपुर को सजाया गया था।