{"_id":"64a8e22afc54e2b607022217","slug":"bjp-chief-jp-nadda-asked-plan-for-loksabha-election-2024-for-state-chiefs-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश अध्यक्षों से मांगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, उत्तर भारत पर खास फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश अध्यक्षों से मांगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, उत्तर भारत पर खास फोकस
Sat, 08 Jul 2023 09:42 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jul 2023 09:42 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में हुई बैठक में राज्यों के प्रमुखों से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जीत का रोडमैप मांगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरी राज्यों को गहन योजना बनाने का एजेंडा सौंपा है। शुक्रवार को दिल्ली में हुई उत्तर भारतीय राज्यों के भाजपा अध्यक्षों और महामंत्री संगठनों की बैठक में नड्डा ने उन्हें अगली बैठक तक लोकसभा चुनाव का रोडमैप पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर और वाराणसी दौरे के चलते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली बैठक में शामिल नहीं हुए। यूपी की ओर से प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने बैठक में महाजनसंपर्क अभियान की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट का सख्त आदेश, ग्राम सभाओं की जमीन से तत्काल अतिक्रमण हटवाएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ज्योति-आलोक मौर्या विवाद: लखनऊ पहुंची एसडीएम ज्योति मौर्या, कहा जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो
नड्डा ने कहा कि पार्टी ने अभियान की अवधि को 15 दिन बढ़ाया है इसका उद्देश्य तब ही सार्थक है जब कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक हजार प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य पूरा करने और टिफिन बैठकों का सभी मंडल स्तर पर आयोजन करें। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद थे।