फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow High court orders to remove the encroachment from village land.

High Court: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, ग्राम सभाओं की जमीन से तत्काल अतिक्रमण हटवाएं

Sat, 08 Jul 2023 09:28 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jul 2023 09:28 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त आदेश में कहा है कि ग्राम सभाओं की जमीन से अतिक्रमण हटवाया जाए और जो भी अधिकारी इसे बढ़ावा दे रहे हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Lucknow High court orders to remove the encroachment from village land.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश की ग्राम सभाओं की सार्वजनिक जमीन से तुरंत अतिक्रमण हटवाने का आदेश राजस्व अफसरों को दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सभी एसडीएम, डीएम, मंडलायुक्त व बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अधिकारी सतर्क रहें कि ग्राम सभाओं की सार्वजनिक इस्तेमाल की जमीनों पर अतिक्रमण न होने पाए। सरकार को ताकीद किया कि इसको लेकर अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाए। यदि कोई अफसर और कर्मचारी इसको बढ़ावा दे तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


कोर्ट ने ग्राम सभाओं की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधी आदेश की कॉपी राजस्व विभाग के एसीएस/प्रमुख सचिव, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू समेत सभी डीएम को पालन को भेजने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि जैसे ही किसी ग्राम सभा में अतिक्रमण की सूचना मिले, कानूनन तुरंत उसे हटवा दिया जाय।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ज्योति-आलोक मौर्या विवाद: लखनऊ पहुंची एसडीएम ज्योति मौर्या, कहा जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वंदे भारत एक्सप्रेस : गोरखपुर से लखनऊ पहुंची ट्रेन, स्टेशनों पर उमड़ता रहा सैलाब, सेल्फी की मची रही होड़


न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने यह फैसला और आदेश हरदोई के तेंदुआ गांव में ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाने वाली नन्हें लाल कनौजिया की जनहित याचिका पर दिया। याची का कहना था कि उनके गांव की सार्वजनिक जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया और हरे भरे पेड़ काट डाले। शिकायत पर डीएम ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश किया। कोर्ट ने कहा यह अतिक्रमण का मामला व्यापक जनहित के सरोकार का है। जो प्रदेश के गांवों से जुड़ा है।

राज्य सरकार ने कोर्ट को दी जानकारी
राज्य सरकार की ओर से मुख्य स्थायी अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। साथ ही कहा कि कोर्ट के पहले के आदेश के तहत प्रदेश भर की ग्राम सभाओं की सार्वजनिक उपयोग की जमीनों से अतिक्रमण हटवाने को सरकार ने कई निर्णय लिए हैं। इस पर कोर्ट ने सरकार के उठाए गए कदमों और दिशानिर्देशों को भी अपने आदेश में शामिल किया। साथ ही कहा कि सभी राजस्व अधिकारी व कर्मचारी अतिक्रमण हटवाने को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत राजस्व विभाग के निर्णयों व निर्देशों का पालन करने को बाध्य होंगे।

पैदा होती है गंभीर समस्या
कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सरकार आगे भी आदेश व सर्कुलर जारी कर सकती है। क्योंकि ऐसा अतिक्रमण न सिर्फ इन जमीनों के तय इस्तेमाल में बाधा डालता है बल्कि उन गांववालों के साथ भी गंभीर समस्या पैदा करता है, जो इन सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को बचाकर रखे हैं। इनमें, तालाब, चारागाह, चकमार्ग, खाद के गड्ढे, खलिहान, बंजर जमीन आदि पूरे गांव के लिए फायदेमंद होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed