फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP capturing institutions on the basis of lathi-bullet: Akhilesh

लाठी-गोली के बल पर संस्थाओं पर कब्जा कर रही भाजपा: अखिलेश

Tue, 01 Sep 2020 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Sep 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
BJP capturing institutions on the basis of lathi-bullet: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार लाठी-गोली और प्रशासन की मदद से संस्थाओं पर कब्जे के अभियान में लगी है। यह आरोप भी लगाया कि सरकार के इशारे पर मंगलवार को कन्नौज के तिर्वा में भूमि विकास बैंक के चुनाव में जिला प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी की अनुचित मदद की। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थकों को वोट भी नहीं डालने दिया। प्रशासन और पुलिस का रवैया अमर्यादित और स्वतंत्र चुनाव विरोधी रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता 2022 में भाजपाई बुलेट का जवाब बैलेट से देने का मन बना चुकी है।  
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल तिकड़मों की आड़ में सत्ता में अपने आखिरी दिन काट रही है। भूमि विकास बैंक सहकारिता क्षेत्र की एक प्रमुख संस्था है जो किसानों के हित में काम करती है। भाजपा इस पर कब्जा करके अब इसका अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने में प्रयोग करना चाहती है। समाजवादी पार्टी ने दिन में ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘भूमि विकास बैंक तिर्वा के चुनाव में डीएम कन्नौज खुद बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की चोरी करवा रहे हैं और किसी का फोन नहीं उठा रहे। भाजपा एमएलए गेट पर खड़े होकर समाजवादी वोटरों को रोक और सिर्फ  पीली पर्ची वाले भाजपाइयों को ही अंदर जाने दे रहे हैं। धांधली रोक निष्पक्ष चुनाव कराए सरकार।’
विज्ञापन


सपा के लोगों को नामांकन नहीं करने दिया
अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि कई जिलों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को नामांकन नहीं करने दिया गया या उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अब चुनाव में प्रशासन पक्षपाती रवैये पर उतर आया है। निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र को सुनिश्चित करता है लेकिन सत्ताधारी भाजपा हर स्तर पर चुनाव को प्रभावित करने पर उतारू है। भाजपा सरकार लोकतंत्र मिटाओ मिशन पर पूरी तैयारी से लग गई है। असहमति और विरोध के हर स्वर को कुचलने की ठान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोप भी लगाए
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कोरोना संक्त्रस्मण में  नीट-जेईई की परीक्षा कराकर लाखों छात्रों की जिंदगी दांव पर लगा रही है। नौजवानों की जिंदगी को अंधेरे में धकेलने के लिए वह हर प्रयास कर रही है। उनको रोजगार देने का झांसा दिया गया पर रोजगार नहीं मिला।  क्लैट की परीक्षा टाल दी गई लेकिन नीट-जेईई परीक्षा पर जिद कर ली। समाजवादी पार्टी के नौजवानों ने इस विसंगति पर जब विरोध में आवाज उठाई तो उन पर भाजपा की राज्य सरकार ने लाठियां बरसाईं। कई लोगों को जेल भेज दिया गया। कई घायल हैं। भाजपा को इन कामों का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed