फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP Candidate List 2022 Amethi Balrampur: Putting an end to all the speculations, BJP has expressed its trust in the old faces only.

BJP Candidate List 2022 Amethi Balrampur: सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही जताया भरोसा

Fri, 28 Jan 2022 06:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jan 2022 06:17 PM IST
सार

गौरीगंज (अमेठी) में भाजपा की जारी सूची में पार्टी ने तिलोई से अपने सिटिंग विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व जगदीशपुर (सुरक्षित) से सिटिंग विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी को टिकट दिया है। पार्टी अमेठी व गौरीगंज से किसको चुनाव लड़ाएगी इस पर संशय बरकरार है।

विज्ञापन
BJP Candidate List 2022 Amethi Balrampur: Putting an end to all the speculations, BJP has expressed its trust in the old faces only.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

गौरीगंज (अमेठी) में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के बाद भाजपा की बहुप्रतीक्षित सूची शुक्रवार को जारी हुई। जारी सूची में पार्टी ने तिलोई से अपने सिटिंग विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व जगदीशपुर (सुरक्षित) से सिटिंग विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी को टिकट दिया है। पार्टी अमेठी व गौरीगंज से किसको चुनाव लड़ाएगी इस पर संशय बरकरार है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जिन 91 प्रत्याशियों की सूची जारी की उसमें अमेठी जिले की दो विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। दोनों सीटों पर पार्टी ने अपने सिटिंग विधायक को दोबारा मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने तिलोई विधानसभा क्षेत्र से मयंकेश्वर शरण सिंह पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि मयंकेश्वर शरण सिंह इस सीट से चार बार (1993, 2002 व 2017 में भाजपा व 2007 में सपा) विधायक रह चुके हैं। मयंकेश्वर की पार्टी के साथ संघ में भी गहरी पकड़ है। तिलोई में मयंकेश्वर के अलावा कोई भी मजबूत नेता टिकट नहीं मांग रहा था। ऐसे में सूची जारी होने से पहले ही तय माना जा रहा था कि यहां से मयंकेश्वर ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से जारी सूची में दूसरा नाम राज्यमंत्री सुरेश पासी का है। तिलोई के रहने वाले सुरेश पासी जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के सिटिंग विधायक हैं। क्षेत्र में कुछ भाजपा कार्यकर्ता उन्हें टिकट देने का विरोध भी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देकर विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है। हालांकि इस सूची का इंतजार कर रहे अमेठी व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को एक बार फिर निराश होना पड़ा है। सूची में इन दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट मिलते ही खुशी से झूमे समर्थक, जीत दिलाने का संकल्प
बलरामपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। पार्टी ने सभी पुराने चेहरों पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होते ही दावेदारों के समर्थकों ने जमकर खुशी जताते हुए घोषित प्रत्याशियों को फिर से भारी मतों से जिताने का संकल्प दोहराया।

बलरामपुर सदर विधान सभा सीट से पार्टी ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त पल्टूराम पर एक बार फिर दांव लगाते हुए प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2017 में पल्टूराम ने गोंडा से बलरामपुर आकर चुनाव लड़ा था और कुल 89401 मत पाकर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी शिवलाल को हराया था। शिवलाल को कुल 64541 वोट मिले थे। इसी तरह तुलसीपुर विधान सभा सीट से भी पार्टी के विधायक कैलाश नाथ शुक्ल  फिर से चुनाव मैदान में होंगे। कैलाश नाथ ने पिछला चुनाव 62296 वोट पाकर जीता था। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी जेबा रिजवान 43637 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही थी। उतरौला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने पुन: कुर्मी वोटों पर भरोसा जताते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत को मैदान में उतारा है। राम प्रताप ने 83062 वोट पाकर जीत हासिल की थी। यहां पर सपा के आरिफ अनवर हाशमी 55926 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 का चुनावी मुकाबला काफी रोचक रहा था। यहां पर भाजपा के युवा नेता शैलेश कुमार सिंह शैलू ने 55176 मत पाकर चुनाव जीता था। बसपा प्रत्याशी अलाउद्दीन खां 53413 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा ने इस सीट पर फिर से शैलेश कुमार सिंह को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।


प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पूर्व तुलसीपुर, गैसड़ी तथा उतरौला सीट पर टिकट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। टिकट फाइनल होते ही इन कायसों और सभी तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। इससे पूर्व कांग्रेस ने बलरामपुर सदर, गैसड़ी तथा उतरौला से और सपा ने केवल बलरामपुर सदर व गैसड़ी सीट पर प्रत्याशी के नाम घोषित किए हैं। भाजपा ने चारों सीटों पर एक साथ सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर अन्य विपक्षी दलों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed