फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP Candidate List 2022 ambedkarnagar: BJP gave first ticket to former SP Subhash, cards have not yet opened on four other seats

BJP Candidate List 2022 ambedkarnagar : पूर्व सपाई सुभाष को भाजपा ने थमाया पहला टिकट, चार अन्य सीटों पर अभी नहीं खोले पत्ते

Fri, 28 Jan 2022 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jan 2022 07:16 PM IST
सार

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक सुभाष राय को पार्टी ने जिले में पहला टिकट दिया है। इस बीच भाजपा से टिकट के एक प्रबल दावेदार रजनीश सिंह के समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है।

विज्ञापन
BJP Candidate List 2022 ambedkarnagar: BJP gave first ticket to former SP Subhash, cards have not yet opened on four other seats
ईवीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक सुभाष राय को पार्टी ने जिले में पहला टिकट दिया है। हालांकि इस घोषणा से भाजपा के ही कई नेताओं को निराशा हाथ लगी है। इस बीच भाजपा से टिकट के एक प्रबल दावेदार रजनीश सिंह के समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में छठे चरण में चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए टिकटों की घोषणा शुरू कर दी है। पहला टिकट जलालपुर के मौजूदा विधायक सुभाष राय को दिया गया है। सुभाष वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के तौर पर विधायक बने थे। इससे पहले वर्ष 2017 तथा वर्ष 2012 के आम विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें जलालपुर से टिकट तो मिला था, लेकिन नामांकन से पहले दोनों बार उनका टिकट काट दिया गया। इस बार वह फिर टिकट की दौड़ में थे, लेकिन पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बसपा छोड़कर सपा में होने के बाद उनकी उम्मीदवारी पर ग्रहण लग गया। इसके वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। सुभाष ने खुद को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में फिर से विकास की सोच वाली सरकार बनाने के लिए मैं सभी संभव प्रयास करूंगा।  
विज्ञापन


उधर, भाजपा में टिकट के कई दावेदारों इससे निराश हो गये इन्हीं में से एक प्रबल दावेदार डॉ. रजनीश सिंह के समर्थकों ने उन्हें निर्दल चुनाव लड़ाए जाने को लेकर बाकायदा मुहिम छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने लिखा है कि क्षेत्र में रजनीश ने जो काम किए हैं, वह व्यर्थ नहीं जाने पाएंगे। समर्थकों का कहना है कि निर्दल चुनाव लड़कर चुनाव जीतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सीटों पर नहीं खुले पत्ते
भाजपा ने टांडा व आलापुर सीट से भी अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि वहां भी सिटिंग विधायक हैं। टांडा से भाजपा के टिकट पर संजू देवी बीते चुनाव में चुुनी गई थीं। आलापुर से अनीता कमल विजयी हुईं थीं। सपा से आने वाले जलालपुर के विधायक सुभाष राय को टिकट देते समय टांडा व आलापुर विधायक को फिर से टिकट देने की घोषणा साथ में न करने से नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी ने अकबरपुर से भी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कटेहरी सीट निषाद पार्टी के खाते में जाने के संकेत लगातार आते रहे हैं। हालांकि निषाद पार्टी की शर्तों के बाद कटेहरी सीट वापस भाजपा के खेमे में जाने की अटकलें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed