फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp candidate from lucknow cantt seat suresh tiwari filing nomination today

लखनऊ कैंट उपचुनाव: भाजपा से सुरेश तिवारी तो सपा से आशीष समेत 13 ने भरा नामांकन

Mon, 30 Sep 2019 09:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 30 Sep 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate from lucknow cantt seat suresh tiwari filing nomination today
नामांकन के लिए जाते सुरेश तिवारी व सपा प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी। - फोटो : amar ujala

कैंट विधानसभा सीट के उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा के सुरेश तिवारी, सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी समेत 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल कर चुनावी जंग में हिस्सेदारी के लिए ताल ठोकी।

विज्ञापन


पर्चा दाखिल करने को नवरात्र शुरू हो जाने का इंतजार कर रहे प्रत्याशियों की भीड़ सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक बनी रही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी समर्थकों के जुलूस संग नामांकन दाखिल करने दोपहर साढ़े बारह बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठन पदाधिकारियों को कलेक्ट्रेट गेट के बाहर ही रोक प्रशासन ने सिर्फ प्रत्याशी संग डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सहित प्रस्तावकों को ही नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी। सुरेश तिवारी ने अलग-अलग चार सेट में अपना नामांकन पर्चा रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सपा की तरफ से घोषित कैंट उपचुनाव के प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी ने 11.30 बजे पर अपने प्रस्तावक व सपा नगर इकाई से जुड़े कुछ पदाधिकारियों संग बिना जुलूस के दो सेट में पर्चा दाखिल किया। हालांकि बाद में कैसरबाग स्थित नगर सपा कार्यालय से पुन: पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व विधायक अनुराग भदौरिया, रविदास मल्होत्रा, नगर इकाई से जुड़े गौरव व सौरभ यादव की मौजूदगी में समर्थकों के जुलूस संग दोपहर ढाई बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुन: दो सेट में अपना नामांकन पर्चा प्रस्तुत किया।

इस दौरान शुरूआती दौर में ही दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल कर चुके बसपा के अरुण द्विवेदी ने भी नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को समर्थकों के साथ पुन: दो सेट में नामांकन भरा। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा व संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

नामांकन कराने वालों की संख्या 15 हुई

भाजपा, बसपा व सपा के साथ ही अंतिम दिन नामांकन पर्चा दाखिल करने वालों में लोकदल के शत्रुघन लाल रावत, महिला स्वाभिमान पार्टी से गीता कुमारी, बहुजन आवाम पार्टी से नीलम सरोज, भारतीय संगठित पार्टी से सत्यपाल सिंह, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से सच्चिदानंद श्रीवास्तव, जनहित किसान पार्टी से दीपक चौरसिया, बहुजन मुक्ति पार्टी से सत्येंद्र कुमार संग निर्दलीय श्याम पाल, विनोद कुमार, अनुरोध श्रीवास्तव व निगमेंद्र मिश्रा समेत 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

कांग्रेस से दिलप्रीत सिंह व बसपा से अरुण द्विवेदी पहले ही नामांकन करा चुके हैं। इन्हें मिलाकर कैंट विधानसभा के उपचुनाव में हिस्सेदारी करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 15 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed