फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP came to power on the name of cow says akhilesh yadav.

2019 में क्षेत्रीय दल रोकेंगे भाजपा का रास्ता, चुनाव बाद तय करेंगे नेता: अखिलेश यादव

Sun, 29 Apr 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP came to power on the name of cow says akhilesh yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गाय की सुरक्षा और संरक्षण को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा अब उसी से पीछा छुड़ा रही है। गाय और बछड़ों को स्कूलों में बंद किया जा रहा है। अखिलेश शनिवार को यहां प्रोग्रेसिव काउंसिल की ओर से आयोजित ‘फ्यूचर ऑफ डेमोक्रेसी’ में बोल रहे थे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री अगर सदन में कहते हैं कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है, वह ईद नहीं मनाते, तो हमें भी पिछड़ा हिंदू होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल भाजपा को केंद्र में सत्ता में आने से रोक देंगे। दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है। पिछले चुनाव में भाजपा यूपी से इतनी सीटें न जीतती तो तस्वीर दूसरी होती। चुनाव में गठबंधन जैसा भी हो लेकिन कांग्रेस से संबंध अच्छे बने रहेंगे। चुनाव बाद सभी पार्टियां मिलकर नेता का चयन कर लेंगी।
विज्ञापन


दो उपचुनाव नतीजों में ही ये हाल
अखिलेश ने कहा कि जनता भाजपा से चुनावी वादों का पूरा हिसाब चाहती है। यूपी के दो उपचुनाव के नतीजों से ही भाजपा नेता हड़बड़ा गए। मुख्यमंत्री ने हमें सांप-छछूंदर कहा तो उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष कुत्ता-बिल्ली तक पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने गोमती साफ करके दिखाई

BJP came to power on the name of cow says akhilesh yadav.

अखिलेश ने कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि मलिहाबाद में दशहरी आम बहुत पैदा होता है। उसे बाजार मिले तो किसानों का भाग्य बदल जाए, पर जब हमारी सरकार एक्सप्रेस-वे के किनारे आम की मंडी बनाना चाहती थी तो काम रोक दिया। गंगा नदी की सफाई कितनी हुई यह तो वही लोग जानें लेकिन हमने गोमती साफ करके दिखाई। अगर शहर के सभी नालों को नदी में गिरने से रोक दिया जाए तो नदियां साफ  हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed