{"_id":"5bc5be61bdec22694623c9dd","slug":"bjp-booth-head-arrested-for-sharing-objectionable-pic-of-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर भाजपा बूथ प्रमुख गिरफ्तार, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर भाजपा बूथ प्रमुख गिरफ्तार, जेल भेजा गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Tue, 16 Oct 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के बूथ प्रमुख को वाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो शेयर करना महंगा पड़ गया है। तहरीर देने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फैजाबाद के खंडासा थानाक्षेत्र के मानूडीह निवासी रमाशंकर सिंह द्वारा भाजपा मंडल अमानीगंज के वाट्स एप ग्रुप में 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की गई थी।
विज्ञापन
तस्वीर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद खंडासा पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए रमाशंकर सिंह के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, आरोपी रमाशंकर ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि ये पोस्ट गलती से बच्चों द्वारा ग्रुप पर शेयर की गई थी। रमाशंकर ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी भी मांग ली है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष खंडासा अवनीश कुमार चौहान का कहना है कि थाने के सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।