फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bjp blames akhilesh goverment for violence.

भाजपा ने अखिलेश सरकार पर लगाया हिंसा का आरोप

Sun, 02 Nov 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Nov 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
Bjp blames akhilesh goverment for violence.

भाजपा ने मथुरा के गोकुल बैराज पर हुई हिंसा के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने शनिवार को यहां आरोप लगाया कि किसान लम्बे समय से आन्दोलनरत थे।

विज्ञापन


पर, सपा सरकार ने इस समस्या पर गंभीरता से विचार नहीं किया। डॉ. मिश्र ने आरोप लगाया कि किसान अपना मुआवजा मांग रहे हैं कोई खैरात नहीं। सरकार लाठी व गोली से आम लोगों का मुंह बंद करना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आंदोलन को हिंसक बनने से रोका जा सकता था यदि सरकार और उसके अधिकारी संवेदनशीलता और धैर्य का परिचय देते लेकिन सरकार ने हद दर्जे की लापरवाही बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मिश्र ने प्रदेश सरकार से किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने और लाठी-गोली चलवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने रबी फसल की तैयारियों में पिछड़ने के लिए प्रदेश की सरकारी मशीनरी को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा और सपा आमने-सामने

Bjp blames akhilesh goverment for violence.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने शनिवार को यहां कहा कि रबी की बुआई का वक्त आ गया है, पर प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

ऊपर से उसने रबी की फसल का उत्पादन लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। सूबे के सरकारी गोदामों में खाद और बीज उपलब्ध नहीं है।
जमीन के स्वास्थ्य प्रबंधन और उसकी जांच की व्यवस्था भी सरकार नहीं कर पाई।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में आलू का बीज उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को नहीं मिल पा रहा।

इधर सपा ने भी भाजपा पर पलटवार किया है। सपा का कहना है कि भाजपा और बसपा ने महापुरुषों को अपने राजनीतिक स्वार्थ साधने का जरिया बना लिया है। जिनसे देशवासी प्रेरणा लेते हैं, उनको भी संकीर्ण राजनीति के घेरे में बांधा जा रहा है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि इतिहास को नए अंदाज में पेश करने की कोशिशें हो रही हैं।

महापुरुषों को भी छोटा-बड़ा बनाया जा रहा है। चौधरी ने कहा, सपा का मानना है कि सभी महापुरुषों का सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed