फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP begins election preparations for 2022, appointed in-charge in 85 assembly constituencies

भाजपा ने शुरू की 2022 की चुनावी तैयारी, 85 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त

Wed, 02 Dec 2020 10:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Dec 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
BJP begins election preparations for 2022, appointed in-charge in 85 assembly constituencies
भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी को 2017 में जिन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, उन सीटों पर भी जीत के लिए रणनीति बनाई गई है। पार्टी ने प्रभारी नियुक्त किए हैं, जो इसी महीने से इन विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी बिसात बिछाएंगे।
विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 403 में से 325 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा को 312, अपना दल को नौ और सुभासपा को चार सीटें मिली थीं। उसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा को कुछ जगह सीट गंवानी भी पड़ी। पार्टी ने ऐसे करीब 85 विधानसभा क्षेत्रों को चिह्नित किया है जहां 2017 के आम चुनाव और उसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हारे थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इनमें पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के कब्जे वाली चार सीटों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने 2022 के चुनाव में इन सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति तैयार की है। पहले चरण में वहां पार्टी के सांसदों, विधायकों या निगम एवं बोर्ड के अध्यक्षों सहित प्रमुख पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे जिलों में प्रवास कर वहां मंडल, सेक्टर और बूथ की बैठकें कर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 2017 में जो कमियां रहीं, उन्हें दूर करने के लिए अभी से प्रयास शुरू किया जाएगा। प्रभारी वहां के स्थानीय व जातीय समीकरण के साथ समस्याओं पर भी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को फीडबैक देंगे। इसके आधार पर पार्टी संबंधित विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार मतदाता बढ़ाएंगे
भाजपा 5 से 20 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू करेगी। 2022 चुनाव के मद्देनजर पार्टी के कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed