फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP backs reservation in promotion.

'प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए जारी हैं केंद्र की कोशिशें'

Sat, 11 Jun 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
BJP backs reservation in promotion.
थावरचंद गहलोत - फोटो : amar ujala

केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार प्रमोशन में आरक्षण की बहाली के लिए प्रयासरत है। यूपी सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के सामने सही जानकारी रखी होती तो दलितों को प्रमोशन मेंआरक्षण पर रोक न लगती।

विज्ञापन


न्यायालय ने नौकरियों में दलितों की मौजूदा हिस्सेदारी के साथ उनके पिछड़े होने सहित कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने जान-बूझकर न्यायालय के सामने सही तथ्य नहीं रखे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार इस समस्या का हल निकालने की कोशिश कर रही है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. अंबेडकर के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए आरक्षण को सामाजिक और राजनीतिक जरूरत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मंत्री शुक्रवार को यहां इंदिरानगर में भारत जन ज्ञान-विज्ञान समिति के अंबेडकर रिसर्च  सेंटर और पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

पूर्ववर्ती सरकारों की गलती से अंबेडकर बने एक वर्ग के दुश्मन
गहलोत ने कहा कि अंबेडकर आस्तिक थे, नास्तिक नहीं। दुर्भाग्य से उनके बहुत से अनुयायी उन्हें नास्तिक मान बैठे, जिससे अंबेडकर की गलत छवि प्रचारित हो गई।

आजादी के बाद केंद्र में बनी सरकारों ने अंबेडकर की सही सोच और उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने में रुचि नहीं ली। इन सरकारों की गलती से अंबेडकर एक वर्ग के लिए भगवान बन गए, लेकिन दूसरे वर्ग के लिए उनकी छवि दुश्मन जैसी बन गई जबकि वह ऐसे नहीं थे।

जातिवादी नहीं, राष्ट्रवादी थे अंबेडकर

BJP backs reservation in promotion.
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

राजनाथ ने कहा कि अंबेडकर जातिवादी नहीं थे। वे सच्चे राष्ट्रवादी थे। मोदी  सरकार ने अंबेडकर को सही संदर्भों में लोगों के बीच पहुंचाने का काम शुरू किया है।

अंबेडकर से जुड़े स्थलों के विकास और दिल्ली में अंतराष्ट्रीय स्टडी सेंटर का निर्माण भी इसी कोशिश की कड़ी है। कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष पूर्व आईएएस हरिश्चंद्र व परदेशी बौद्ध ने भी संबोधित किया।

आधुनिक भारत के शिल्पी थे नेहरू
राजनाथ सिंह ने कहा, देश के विकास में महात्मा गांधी की तरह देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के योगदान को कभी भी नकारा नहीं जा सकता। वे आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने और अंबेडकर ने मिलकर देश के विकास की नींव रखी।

वंदे मातरम के दौरान बैठे रहे लोग
राजनाथ और गहलोत के स्वागत के बाद संचालक ने कहा कि अब एक गीत होगा। इसके बाद वंदे मातरम का गायन होने लगा, लेकिन मंचासीन अतिथियों ने खड़े होने की जरूरत ही नहीं समझी। सभागार में भी ज्यादातर लोग कुर्सियों पर ही बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed