{"_id":"97acc9fcd906d5f9ca1dc09cf2ad69c4","slug":"bjp-attcks-over-attitude-of-sp-leaders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था ध्वस्त, मंत्री बयानबाजी में व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था ध्वस्त, मंत्री बयानबाजी में व्यस्त
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून-व्यवस्था भाजपा को ऐसा मुद्दा मिल गया है, जिसे वह यूपी सरकार के खिलाफ मुख्य हथियार बना चुकी है। इसे लेकर भाजपा ने सपा सरकार पर फिर निशाना साधा।
विज्ञापन
भाजपा ने सपा सरकार और उसके नेतृत्व पर प्रहार करते हुए कहा है कि उसके मंत्री सिर्फ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं जबकि पूरा प्रदेश गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार, छेड़छाड़ और लूटपाट का शिकार है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने कहा है कि पूरा प्रदेश अराजक तत्वों से भयाक्रांत है और सरकार तथा उसके मंत्री झूठ और फरेब की भाषा बोल रहे हैं।
मथुरा में दिनदहाडे़ सर्राफ से दो करोड़ की लूट हुई। पचास लाख की मांग, कानपुर के बैंक में बम दागकर लूट, फिर आशियाना में चेन लूट की घटना, चौक में लिपिक से 25 हजार की लूट, माल में दंपति को घायलकर लूट की घटना सहित तमाम घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति बयां कर रही है।
विज्ञापन
जब आईजी के घर हुई चोरी का खुलासा नहीं हो पा रहा है तो आम आदमी का क्या हालत होगा?