फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP appoints district election in-charges and co-in-charges before by-elections

UP: यूपी में उपचुनाव से पहले भाजपा करेगी ये बड़ा काम... इनकी नियुक्ति करेगी पार्टी

Thu, 24 Oct 2024 07:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Oct 2024 07:57 AM IST
सार

यूपी में भाजपा उपचुनाव से पहले ये बड़ा काम करेगी। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव अधिकारी महेन्द्र नाथ पांडेय ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है।

विज्ञापन
BJP appoints district election in-charges and co-in-charges before by-elections
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की पहल शुरू हो गई है। इसके तहत पहले चरण में पार्टी स्तर पर गठित प्रदेश 98 संगठनात्कम जिलों में चुनाव प्रभारियों के साथ दो-दो सह चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन


साथ ही चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत करते हुए 28 अक्तूबर को लखनऊ में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जबकि 5 अक्तूबर को सभी जिलों में भी कार्यशाला होगी। प्रदेश संगठन के चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने पार्टी के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने प्रदेश व जिला स्तर पर कार्यशाला के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यशाला संपन्न होने के बाद 21 नवंबर को बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तरीय संगठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे। सबसे पहले बूथ और उसके बाद जिला और मंडल कमेटी का चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेश कमेटी का गठन होगा। 

यूपी में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू

इस मौके पर भूपेंद्र चौधरी ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद संगठन की संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप संगठनात्मक दायित्वों के लिए चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई है। 

आगामी समय में संगठन में चुनाव के माध्यम से योग्य कार्यकर्ता विभिन्न दायित्वों पर पहुंचेगे। उन्होंने संगठन के चुनाव को लेकर पहली बैठक में प्रदेश टीम का अभिनंदन किया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने कहा कि संगठन चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों के लिए हुई बैठक के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गई है। 

बैठक में प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सदस्यता प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी हरीश कुमार सिंह, अनिल चौधरी, रंजना उपाध्याय, मुकुट बिहारी वर्मा, कमलेश कुमार, राजेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में शामिल हो सकते हैं सीएम
28 अक्तूबर को प्रदेश स्तर पर होने वाले कार्यशाला में प्रदेश चुनाव अधिकारी व सभी सह चुनाव अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन, सभी जिला चुनाव अधिकारी सह चुनाव अधिकारियों के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

कार्यशाला में यूपी कोटे से राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, सदस्यता टोली, जिलाध्यक्ष व एक-एक जिला महामंत्री और सांसदों को भी बुलाया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि है कि कार्यशाला में मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed