फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp annouces to win up in 2017 election.

'भाजपा करेगी यूपी फतेह', किया सपा से जंग का ऐलान

Mon, 15 Dec 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 15 Dec 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
bjp annouces to win up in 2017 election.

‘मिशन यूपी-2017’ को फतह करने का भाजपा ने रोडमैप तैयार कर लिया है। अब सपा से सीधी जंग की तैयारी है। यूपी की सत्ता पर काबिज सपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए भाजपा भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और किसानों की बदहाली को मुद्दा बनाएगी।

विज्ञापन


भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह जनविरोधी, विकास विरोधी और किसान विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़कर ही दम लेगी। शनिवार से विंध्याचल के बीच स्थित देवरहा बाबा आश्रम परिसर में शुरू हुई प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में पार्टी ने ने ‘मिशन यूपी’ की कार्ययोजना पर चर्चा की।
विज्ञापन


पहले दिन सदस्यता अभियान के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सपा सरकार से आर-पार की लड़ाई के तैयार हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दल घबरा गए हैं। यही सही मौका है। सपा सरकार के कुशासन और किसानों से वादाखिलाफी के खिलाफ कार्यकर्ता जनता के साथ आर-पार की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरें।

डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा

bjp annouces to win up in 2017 election.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में तीन करोड़ 45 लाख मत प्राप्त हुए थे। असाधारण जीत से उत्साहित पार्टी ने यूपी में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान 31 मार्च 2015 तक चलेगा, मगर यूपी ने अपने लक्ष्य को 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्णय लिया है।

अगले साल राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी उन्होंने चर्चा की। कहा कि मिशन यूपी को फतह करने के लिए जरूरी है कि पार्टी पंचायत चुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज करे।

इसके लिए गांवों में सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भी संगठन को गतिशील बनाने पर जोर दिया। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी ही न दें बल्कि उसकी ‘मार्केटिंग’ भी करें।

उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा, आगरा के सांसद रमाशंकर कठेरिया, हृदय नारायण दीक्षित, सुरेश खन्ना, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, विधायक रवींद्र जायसवाल, अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज सहित प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता, मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रभारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed