फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP and BSP getting unite against SP.

भाजपा-बसपा में बंध रही पुराने रिश्ते की डोर: सपा

Mon, 07 Sep 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP and BSP getting unite against SP.

सपा के प्रदेश प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है विपक्षी दलों के नेताओं का काम केवल सपा सरकार की झूठी आलोचना करना रह गया है।

विज्ञापन


भाजपा और बसपा आजकल जिस तरह प्रदेश सरकार के विरोध में आवाज उठा रही हैं, उससे लगता है कि उनके बीच पुराने रिश्तों की डोर फिर से बंधने लगी है।

चौधरी ने कहा, प्रदेश में सभी प्रमुख दल सरकार बना चुके हैं, लेकिन वे हैरान हैं कि सपा सरकार ने साढ़े तीन साल में इतने काम कैसे कर लिए।

भाजपा के 73 सांसदों ने नहीं उठाया विकास का मुद्दा

BJP and BSP getting unite against SP.

सपा प्रवक्ता ने कहा कि जनहित की जितनी परियोजनाएं समाजवादी सरकार ने शुरू की हैं उतनी अन्य राज्य सरकारें नहीं कर सकी हैं। विपक्ष इससे हताश और कुंठित है।

बसपा प्रमुख और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, दोनों को प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी नजर आती है। दोनों अब एक दूसरे के खिलाफ  नहीं बोलते। केंद्र सरकार में प्रदेश से भाजपा के दर्जन भर मंत्री और 73 लोकसभा सदस्य हैं।

क्या कभी उन्होंने संसद में प्रदेश के विकास के मुद्दे पर चर्चा की? भाजपा की गैर जिम्मेदाराना राजनीति विकास विरोधी है और प्रदेश की 21 करोड़ जनता के साथ विश्वासघात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed