{"_id":"56f196954f1c1b2c02f14d9f","slug":"bjp-alleges-sp-for-bad-politics-with-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों को बरगला रही है सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों को बरगला रही है सपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर सपा के पाले में रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को कहा कि सपा के लोग भाजपा का डर दिखाने के बजाय मुसलमानों का भरोसा जीतने का काम करें।
उन्होंने कहा कि दरअसल सपा को मुसलमानों के लिए किए गए अपनी सरकार के कामकाज पर भरोसा नहीं है।
अल्पसंख्यक कल्याण के नाम पर आवंटित बजट भी खर्च नहीं हो पा रहा है। अल्पसंख्यकों को मिलने वाले वजीफे तक का समय से भुगतान नहीं हुआ है।