फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp activists raise caste issue again

पुतला जलाकर, भाजपा ने फिर खेला 'कास्ट कार्ड'

Mon, 12 May 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
bjp activists raise caste issue again

पूर्वांचल में मतदान होने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला जलाकर फिर से 'कास्ट कार्ड' खेला है।

विज्ञापन


इस तरह भाजपा ने फिर से पिछड़ा वर्ग से खुद से जोड़ने का प्रयास किया है। नरेंद्र मोदी को नीच कहे जाने के विरोध में रविवार को साहू युवा महासभा के कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का पुतला फूंका।

लखनऊ के विधान भवन के सामने महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मोदी के बारे में की गई टिप्पणी अशोभनीय है। इससे घांची तेली जाति के लोग आहत हुए हैं।

यह था मामला

bjp activists raise caste issue again

गौरतलब है‌ कि अमेठी में प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा था कि कुछ लोग 'नीच राजनीति' कर रहे हैं। उन्होने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होने मेरे पिता का अपमान किया है।

इस पर मोदी ने प्रियंका के बयान को अपने लिए इस्तेमाल करते हुए कहा था कि मैं नीच जाति का जरूर हूं लेकिन मैं 'नीच राजनीति' नहीं करता।

अपने बयान से मोदी ने खुद को पिछड़ा वर्ग का हितैषी साबित करने का प्रयास किया था।

जिस पर कांग्रेस को सफाई तक देनी पड़ी। मोदी ने सिद्घार्थ नगर में की गई रैली में अपने 40 मिनट के भाषण में 30 मिनट पिछड़ी जाति के मुद्दे पर ही बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मोदी का मकसद

bjp activists raise caste issue again

एनडीए को सत्ता में लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे नरेंद्र मोदी ने 'कास्ट कार्ड' खेलकर पिछड़ा वर्ग को खुद से जोड़ने का प्रयास किया।

यह ध्यान देने योग्य है कि यूपी के छठे चरण के चुनाव में पूर्वांचल में मतदान होगा। जिसमें पिछड़े वर्ग के वोट के निर्णायक साबित होने की बात की जा रही है। ऐसे में मोदी कोई न कोई मौका देखकर कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं।

हालांकि यह तो नहीं कहा जा सकता है कि मोदी अपने मकसद में कितना कामयाब रहेंगे लेकिन उन्होने माहौल को अपने पक्ष में बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed