{"_id":"5bd94d3cbdec2269543145da","slug":"birth-anniversary-of-sardar-vallabh-bhai-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल की जयंती पर सीएम-राज्यपाल ने दिलाई शपथ, योगी बोले- सदियों तक किए जाएंगे याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल की जयंती पर सीएम-राज्यपाल ने दिलाई शपथ, योगी बोले- सदियों तक किए जाएंगे याद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लखनऊ में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को एकता की शपथ दिलाई और झंडी दिखाकर दौड़ शुरू करवाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार ने छोटी-छोटी रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरोया, जिससे भारत का स्वरूप बना। जिस तरह डॉ. आंबेडकर संविधान शिल्पी हैं वैसे ही सरदार को भारत गणराज्य का शिल्पी कहा जाना चाहिए। भारत के एकीकरण के कार्य के लिए उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधानसभा के सामने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, डीजीपी ओ पी सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया सहित कई अन्य नेता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
सरदार पटेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।