{"_id":"5d1fb1ea8ebc3e3cc84a76be","slug":"birth-anniversary-of-pandit-arjun-mishra-lucknow-news-lko4691010104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथक गुरु पंडित अर्जुन मिश्रा का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथक गुरु पंडित अर्जुन मिश्रा का जन्मदिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु स्व. पंडित अर्जुन मिश्रा के जन्मदिवस पर सूफी कथक
लखनऊ। गुरु से जो कुछ भी सीखा, नृत्य की उसी विधा का ‘गुलदस्ता’ पेश कर शिष्य देंगे जन्मोत्सव की सौगात। लखनऊ घराने के कथक को एक नई पहचान देने वाले स्व. पंडित अर्जुन मिश्रा का जन्मोत्सव छह जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। कला अकादमी के डायरेक्टर व अर्जुन मिश्रा के पुत्र पंडित अनुज मिश्रा ने शुक्रवार को कार्यक्रम की जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन कैसरबाग स्थित कलामंडपम में शाम सात बजे से होगा। इस मौके पर अकादमी की कलाकार नेहा सिंह मिश्रा व कान्तिका मिश्रा भी अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगी। इस मौके पर अकादमी के नवांकुर कथक कलाकार व विख्यात वरिष्ठ शिष्य नृत्य की विविध संरचनाएं प्रस्तुत करेंगे। नृत्य नाटिका ‘नमामि गंगे’ व कंटेम्परेरी नृत्य विधा के साथ कथक का फ्यूजन ‘प्रवाह’ समेत परंपरा व सूफी कथक की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी।