फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Birds died in many districts in Uttar Pradesh, creates fear of bird flu.

यूपी के कई जिलों में बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत से बर्ड फ्लू की दहशत, प्रशासन सतर्क, रिस्पांस टीम गठित

Sun, 10 Jan 2021 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Jan 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Birds died in many districts in Uttar Pradesh, creates fear of bird flu.
मृत मिला कौआ। - फोटो : amar ujala

कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यूपी के कई जिलों में पक्षियों की मौत से प्रदेश में दहशत का माहौल बन गया है। कानपुर के घाटमपुर में जहां 20 से अधिक कौवे मृत मिले हैं, वहीं बिजनौर में 38 कबूतर और सात कौवे मृत पाए गए हैं। अयोध्या में भी तीन पक्षी मृत मिले तो बाराबंकी में दो पोल्ट्री फार्म में मुर्गों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


पशुपालन विभाग के निदेशक (रोग नियंत्रक एंव प्रक्षेत्र) डॉ. रामपाल सिंह ने बताया कि जिलों में रैपिड रिस्पांस टीम गठित की जा रही है। स्वास्थ्य, वन, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि उत्पादन आयुक्त व प्रमुख सचिव पशुधन खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उबला हुआ अंडा व चिकन खाने से बर्ड फ्लू का खतरा नहीं है। 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर वायरस नष्ट हो जाता है। कानपुर के अलावा किसी अन्य स्थान पर भी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, अमेठी में बर्ड फ्लू की दहशत से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सरैया कनू गांव में तीन कौए मृत पाए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, दो कौओं को कुत्ते उठा ले गए।

38 पालतू कबूतरों की मौत, तीन गांवों में सात कौए मृत मिले

बिजनौर के गांव गजरौला शिव और जंदरपुर में शनिवार को 38 पालतू कबूतरों की मौत हो गई। वहीं तीन गांवों में सात कौए मृत मिले हैं। बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। गांव गजरौला शिव में आदेश और जंदरपुर में रमजानी ने 50-50 कबूतर पाल रखे थे। शनिवार सुबह आदेश के 18 और रमजानी के 20 कबूतर दड़बों में मृत मिले। दोनों ने पशु चिकित्सकों को सूचना देने के बजाय कबूतरों को जमीन में दबा दिया।

वहीं गांव धर्मनगरी व घासीवाला के खेतों में कौए मरने की सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। एक किमी के दायरे में तीन कौए मृत मिले। कौवों के शवों को जमीन में दबा दिया गया। उधर, गांव नेकपुर में एक पेड़ के नीचे चार कौए मरे मिले। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में कौवों की सामान्य मौत होना सामने आया है। बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।

घाटमपुर में 20 से अधिक कौवों की मौत से दहशत
भीतरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत रावतपुर चैधरियान में 20 से अधिक मृत कौवे मिले हैं। इससे बर्ड फ्लू की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार ये कौवे पेड़ पर बेहोशी की हालत में गिरे और फिर उनकी मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी घाटमपुर मूलचंद्र ने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है। हालांकि, रविवार को वन विभाग की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी।

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में मृत मिले तीन पक्षी

पूराकलंदर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर निमोली गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खाली पड़ी जमीन पर शनिवार सुबह दो कौवे समेत तीन पक्षी मृत पाए गए। बर्ड फ्लू की आशंका में ग्रामीणों ने सूचना दी तो पशुपालन विभाग की टीम मृत कौवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
 
प्राथमिक स्कूल के पास रहने वाले अशोक गुप्ता व जयकुमार ने तीन पक्षियों को मृत पड़े देखा तो सूचना गांव वालों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मृत पक्षियों की पहचान एक किलाहिटीं और दो कौवों के रूप में की। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंचे भदरसा चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने सूचना पशुपालन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम और परीक्षण के लिए साथ ले गई। वहीं, मृत पक्षियों को देख लोग बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत में आ गए। पशु पालन विभाग के चीफ वेटरनरी ऑफिसर शिव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही पक्षियों की मौत का कारण पता चल सकेगा।

बाराबंकी: दो पोल्ट्री फार्म से मुर्गों के नमूने लिए गए

बर्ड फ्लू को लेकर विभागों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इस बाबत कुक्कुट संचालकों के साथ ही आम लोगों को जहां रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं किंतूर में संचालित दो पोल्ट्री फार्मों से नमूने लेकर जांच को भेज गए हैं।

जहांगीराबाद के चक गजरिया फार्म स्थित कुक्कुट फार्म पर बर्ड फ्लू को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मैनेजर अशोक वर्मा ने बताया कि बर्ड फ्लू को देखते हुए फार्म के अंदर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

प्रवेश द्वार पर हाईप्रोक्लोराइड सॉल्यूशन का प्रयोग किया जा रहा है। फार्म के कर्मचारियों को एंटी सेप्टिक सॉल्यूशन और मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है इसके साथ ही लोगों को रोग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

कानपुर चिड़िया घर के कर्मचारियों की होगी स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद वहां के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराएगा। जरूरत पड़ने पर उनके नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग से अलर्ट जारी होने के बाद अस्पतालों में बर्ड फ्लू के मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड भी आरक्षित किए जाएंगे।

सीएमओ कानपुर डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय से बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए जो गाइड लाइन जारी की गई थी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बर्ड फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान और उनके इलाज के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती की व्यवस्था करने को निर्देश दिए गए हैं।

संक्रमण का पता चलने पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। बर्ड फ्लू होने के लक्षणों में कफ, डायरिया, बुखार, सांस से जुड़ी दिक्कत, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक बहना और बेचैनी जैसे लक्षणों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed